फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनिधि चौहान से रिश्ते खराब होने की अटकलों को पति हितेश ने किया खारिज, कहा- 'हम एक ही...'

Wed, 22 Apr 2020 12:27 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सुनिधि चौहान - फोटो : अमर उजाला
गायिका सुनिधि चौहान पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी के कारण काफी चर्चा में हैं। पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि सुनिधि का अपने पति और म्यूजिक कंपोजर हितेश सोनिक संग रिश्ता कुछ अच्छा नहीं चल रहा है और दोनों अलग होने के बारे में सोच रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
sunidhi chauhan - फोटो : social media
इस बारे में सुनिधि ने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से साफ मना कर दिया। सुनिधि द्वारा कोई भी बयान न देने के कारण इन अफवाहों ने और जोर पकड़ा लेकिन फिर मौके की नजाकत को समझते हुए हितेश ने सामने आकर इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया और अपने बीच सब कुशल मंगल होने की पुष्टि की।
विज्ञापन

3 of 5
सुनिधि चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
हितेश ने ऐसी सभी तरह की अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा, 'सुनिधि ने इस बारे में बात करने से इनकार कर दिया होगा क्योंकि उन्होंने सोचा होगा कि इस बेबुनियाद खबर पर कोई बयान देना या इस बारे में सोचना बेकार है। हम दोनों एक साथ एक ही छत के नीचे रह रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान मैं घर का काम करने से लेकर अखबार पढ़ने में व्यस्त हूं। यहां तक कि हमने इस दौरान अपने काम को भी बांट लिया है।' हितेश ने आगे मजाकिया अंदाज में कहा कि शायद सुनिधि उनके घर के कामों से खुश नहीं है इसलिए इस तरह की खबर बन रही है।

4 of 5
sunidhi chauhan - फोटो : social media
कुछ दिनों पूर्व सुनिधि, हितेश और उनके कुछ दोस्तों के साथ गोवा में छुट्टी मनाने के लिए गई थीं। वहां से वापस आने के बाद से ही ऐसी अफवाहें लगातार फैलती गईं कि दोनों के रिश्ते में कुछ खटास आ गई है। दोनों में अब अनबन भी होती है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बारे में परिवार से लेकर दोस्तों को सूचित नहीं किया। यहां तक कि पिछले कुछ समय से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sunidhi - फोटो : social media
गौरतलब है कि सुनिधि चौहान ने हितेश सोनिक से दूसरी शादी की थी। इससे पहले उन्होंने 18 वर्ष की उम्र में साल 2002 में निर्देशक और संगीतकार बॉबी खान से शादी की थी। हालांकि सालभर के भीतर ही दोनों का रिश्ता टूट गया। उसके कुछ समय बाद उन्होंने संगीतकार हितेश सोनिक को डेट करना शुरू किया। करीब दो साल एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली। वहीं साल 2018 में सुनिधि ने एक बेटे को जन्म दिया।

मां ऋचा शर्मा को याद कर भावुक हुईं संजय दत्त की बेटी, शेयर की 32 साल पुरानी तस्वीर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें