फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में एंट्री कर रहा सुनील शेट्टी का बेटा, इस खान की बेटी के साथ आएंगे नजर

Sun, 18 Feb 2018 01:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ahaan and Suneil Shetty
बॉलीवुड में अब स्टार किड्स के डेब्यू की बारी आ चुकी है जिसमें श्रीदेवी से लेकर सैफ अली खान की बेटी शामिल है। इस कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है। हम बात कर रहे 90 के दशक के हीरो सुनील शेट्टी के बेटे की।
विज्ञापन

2 of 5
Ahaan And Sara
खबर है कि सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं। बता दें कि उनके साथ सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान को जोड़ा जा रहा है। फिलहाल अहान एक्टिंग सीख रहे हैं और फिट शरीर के लिए जिम में पसीना भी बहा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Ahaan and Suneil Shetty
बताया जा रहा है कि अहान की फिल्म को लेकर करण जौहर और साजिद नाडियावाला लंबे अर्से बाद एक बार फिर साथ आ रहे हैं। वहीं दोनों ने ही अहान के साथ सारा को सिलेक्ट करने का मन बनाया है। देखा जाए तो साल 2018 में बॉलीवुड में कई बदलाव लाने वाला साल होगा।

4 of 5
Ahaan Shetty
वहीं, करण फिल्म 'धड़क' पर भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म में श्रीदेवी की बेटी जाह्लवी कपूर और एक्टर शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर लीड रोल में होंगे। फिल्म धड़क सुपरहिट मराठी फिल्म सैराट का रीमेक है। सैराट अकेली ऐसी मराठी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ahaan Shetty
करण की इस साल 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' भी आ रही है जिसमें टाइगर श्रॉफ मुख्य किरदार करेंगे। इतना ही नहीं सारा अली खान अपनी डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग में बिजी है जिसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में होंगे। फिल्म को अभिषेक कपूर डायरेक्ट करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें