फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी के टूटने की खबरों पर सुनिधि चौहान ने लगाया विराम, बोलीं - 'हम दोनों साथ में...'

Sat, 24 Apr 2021 04:29 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हितेश सोनिक, सुनिधि चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
गायिका सुनिधि चौहान पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी के कारण काफी चर्चा में हैं। पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि सुनिधि का अपने पति और म्यूजिक कंपोजर हितेश सोनिक संग रिश्ता कुछ अच्छा नहीं चल रहा है और दोनों अलग होने के बारे में सोच रहे हैं। हाल ही में सुनिधि ने अपने रिश्ते को लेकर एक बड़ी बात कही है और ऐसी सभी खबरों पर विराम लगा दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
सुनिधि चौहान, हितेश सोनिक - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सुनिधि ने एक इंटरव्यू के दौरान यह साफ कर दिया है कि अब उनके और पति हितेश सोनिक के बीच सब कुछ ठीक है। सुनिधि ने कहा, ‘मैं अपने पति हितेश के साथ बहुत खुश हूं। हमारे बीच अब सब कुछ ठीक है। हमने पुरानी बातों को भुलाकर साथ चलने का फैसला किया है।'
विज्ञापन

3 of 5
सुनिधि चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पिछले साल भी ऐसी ही कई बातें सामने आई थीं लेकिन उस वक्त सुनिधि ने कुछ भी कहना लाजिमी नहीं समझा और चुप्पी साधे रहीं। वहीं पति हितेश ने सभी के सामने आकर इन खबरों को खारिज कर दिया और दोनों के बीच सब कुशल मंगल होने की पुष्टि की थी।

4 of 5
हितेश सोनिक, सुनिधि चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
हितेश ने उस वक्त कहा था, 'सुनिधि ने इस बारे में बात करने से इनकार कर दिया होगा क्योंकि उन्होंने सोचा होगा कि इस बेबुनियाद खबर पर कोई बयान देना या इस बारे में सोचना बेकार है। हम दोनों एक साथ एक ही छत के नीचे रह रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान मैं घर का काम करने से लेकर अखबार पढ़ने में व्यस्त हूं। यहां तक कि हमने इस दौरान अपने काम को भी बांट लिया है।' हितेश ने आगे मजाकिया अंदाज में कहा कि शायद सुनिधि उनके घर के कामों से खुश नहीं है इसलिए इस तरह की खबर बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनिधि चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सुनिधि चौहान ने हितेश सोनिक से दूसरी शादी की थी। इससे पहले उन्होंने 18 वर्ष की उम्र में साल 2002 में निर्देशक और संगीतकार बॉबी खान से शादी की थी। हालांकि सालभर के भीतर ही दोनों का रिश्ता टूट गया। उसके कुछ समय बाद उन्होंने संगीतकार हितेश सोनिक को डेट करना शुरू किया। करीब दो साल एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली। वहीं साल 2018 में सुनिधि ने एक बेटे को जन्म दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें