फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी की अफवाह और मलाइका-अर्जुन सहित इन खबरों ने हफ्ते भर बटोरी सुर्खियां

Sun, 31 Mar 2019 06:07 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
malaika-arjun, aishwarya - फोटो : social media
बॉलीवुड की इस हफ्ते की बड़ी खबरों की बात करें तो ऐश्वर्या राय की प्रेग्नेंसी की अफवाह फैली। वहीं मलाइका-अर्जुन की शादी की खबरों ने गॉसिप के गलियारों मेें हलचल मचा दिया। आगे की स्लाइड में देखिए इस पूरे हफ्ते की बड़ी खबरें। 
विज्ञापन

2 of 6
junglee, notebook - फोटो : social media
बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार दो फिल्मों ने दस्तक दी है। पहली विद्युत जामवाल की जंगली और दूसरी मोहनीश बहल की बेटी की डेब्यू फिल्म नोटबुक। फिल्म जंगली में विद्युत जानवरों के डॉक्टर राज का किरदार निभा रहे हैं। जिसका बचपन एलिफेंट रिजर्व में बीता है। विद्युत के अलावा आशा भट्ट, अतुल कुलकर्णी और मकरंद देशपांडे की अहम भूमिका है। जंगली का डायरेक्शन हॉलीवुड डायरेक्टर चक रसेल ने किया है। फिल्म का बजट करीब 45 करोड़ रुपये है। सलमान खान के प्रोडक्शन की फिल्म नोटबुक एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है। सलमान खान ने एक बार फिर से न्यूकमर्स को लॉन्च किया है। फिल्म में प्रनूतन बहल और जहीर इकबाल मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि प्रनूतन एक्टर मोहनीश बहल की बेटी हैं। नितिन कक्कड़ ने नोटबुक का निर्देशन किया। 
विज्ञापन

3 of 6
malaika-arjun - फोटो : social media
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की खबरें इस पूरे हफ्ते छाई रहीं। मीडिया में ऐसी खबर आई थी कि दोनों इसी महीने शादी कर लेंगे लेकिन अर्जुन के पिता और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने इन सब अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि यह सब मीडिया की बनाई बातें हैं, ऐसा कुछ भी नहीं है। इसके बाद मलाइका ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ते हुए एक इंटरव्यू में बताया कि यह सच नहीं है।

4 of 6
urmila mantodkar - फोटो : पीटीआई
अब बात करते हैं 'रंगीला गर्ल' उर्मिला मातोंडकर की। कांग्रेस ने महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से उर्मिला को प्रत्याशी बनाया है। उर्मिला ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस का दामन थामा है। उर्मिला जिस सीट से चुनाव लड़ रही हैं वो भाजपा का गढ़ माना जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
pahlaj nihlani, kangana ranaut - फोटो : social media
कंगना रनौत एक के बाद एक बयान दे रही हैं और फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े लोगों से पंगा ले रही हैं। उन्होंने हाल ही में कहा कि 'पहलाज निहलानी ने एक सॉफ्ट पोर्न फिल्म ऑफर की थी। फिल्म के लिए मुझे एक सैटिन रोब पहनकर फोटोशूट करना था। मेरा किरदार एक ऐसी लड़की का था जो अपने उम्रदराज बॉस के साथ अफेयर करना चाहती है। मैंने फिल्म नहीं करने का फैसला किया और फिल्म छोड़ दी। हालांकि फिल्म के लिए फोटोशूट करवाया था लेकिन उसके बाद में मैंने अपना नंबर ही बदल लिया।' कंगना के बयान के बाद पहलाज निहलानी ने पलटवार करते हुए कहा कि वो उनसे पंगा ना लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
aishwarya rai, abhishek bachchan - फोटो : social media
ऐश्वर्या राय बच्चन की एक तस्वीर पिछले दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। तस्वीर को देखकर ये कयास लगाए जाने लगे कि ऐश्वर्या राय प्रेग्नेंट हैं। सोशल मीडिया पर फैली इस खबर के बाद ऐश्वर्या राय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि यह महज अफवाह है जो कई एंटरटेनमेंट साइट पर चल रही है। गलत कैमरा एंंगल की वजह से ऐश्वर्या की ये तस्वीर ली गई जिसके बाद अफवाह फैली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें