फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशा अंबानी की रॉयल शादी से लेकर श्वेता बसु तक, बॉलीवुड की इन खबरों ने हफ्ते भर खूब बटोरी सुर्खियां

Sun, 16 Dec 2018 07:52 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
isha ambani marriage - फोटो : instagram
ईशा अंबानी की रॉयल वेडिंग
मुकेश अंबानी ने अपनी इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी शाही अंदाज में 12 दिसंबर को हुई। जिसमें शरीक होने देश-विदेश से लोग आए थे।  मुकेश अंबानी ने बारात का स्वागत किया। आनंद पीरामल घोड़ी पर बैठकर बारात लेकर आए। शाही शादी में शरीक होने हिलेरी क्लिंटन भी पहुंचीं। ईशा अंबानी की शादी का प्री वेडिंग फंक्शन उदयपुर स्थित ओबेरॉय उदय विला और सिटी पैलेस में किया गया। इस इवेंट में बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों के अलावा हॉलीवुड सिंगर बियॉन्से और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन भी शामिल होने पहुंचीं।
विज्ञापन

2 of 5
alka yagnik - फोटो : instagram
अलका याग्निक की बेटी की शादी
मशहूर गायिका अलका याग्निक की बेटी सायशा की शादी 12 दिसंबर को हुई। सायशा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अमित देसाई संग सात फेरे लिए। सायशा 28 साल की हैं और मुंबई के अंधेरी में Boveda Bristro रेस्टोरेंट की को-ऑनर हैं। अलका ने अपनी बेटी की शादी में एक इमोशनल सिंगिंग परफॉर्मेंस भी दी। सायशा के प्री-वेडिंग कार्यक्रम 10 और 11 दिसंबर को आयोजित हुए थे। इस दौरान सायशा की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी भी हुई। बता दें कि पिछले साल क्रिसमस (25 दिसंबर) वाले दिन सायशा और अमित की रिंग सेरेमनी हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
zero - फोटो : twitter
जीरो का नया गाना 'हुस्न परचम' रिलीज
शाहरुख खान के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म जीरो का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का नया गाना रिलीज किया गया है। गाने में कटरीना कैफ का सिजलिंग अवतार देखने को मिल रहा है। मिनी स्कर्ट-टॉप पहने हुए कटरीना कर्ली हेयर में खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने में अपनी आवाज दी है भूमि त्रिवेदी और राजा कुमारी ने वहीं गाने के लिरिक्स लिखे हैं इरशाद कामिल ने। इसका म्यूजिक दिया है अजय-अतुल ने। बता दें कि ये फिल्म 21 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।

4 of 5
shweta basu - फोटो : instagram
श्वेता बसु ने फिल्ममेकर संग लिए सात फेरे
दीपिका, प्रियंका के बाद एक और एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंध गईं। मकड़ी फेम श्वेता बसु नेे अपने ब्वॉयफ्रेंड और फिल्ममेकर रोहित मित्तल संग 13 दिसंबर को सात फेरे लिए। श्वेता करीब 4 साल से रोहित मित्तल को डेट कर रही थीं। शादी की रस्में बंगाली रीति रिवाज से हुईं। जिसमें दोनों परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त शामिल हुए। शादी के बाद श्वेता ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें वो बंगाली वधू के रूप में नजर आ रही हैं। रेड कलर की साड़ी पहने श्वेता बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
FTII - फोटो : ANI
ब्रिजेंद्र पाल बने  FTII के अध्यक्ष
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII) के अध्यक्ष पद के लिए ब्रिजेंद्र पाल सिंह को नियुक्त किया है। वह एफटीआईआई के उपाध्यक्ष थे। बता दें कि ब्रिजेंद्र को टीवी की पॉपुलर सीरीज सीआईडी को प्रोड्यूस और डायरेक्ट करने के लिए जाना जाता है। अनुपम खेर ने एक महीने पहले ही इस पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें