abhinandan varthaman
- फोटो : ANI
अभिनंदन पर फिल्म बनाने की तैयारी
विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के वापस भारत लौटने पर सभी देशवासियों ने खुशी जताई। पुलवामा हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच के घटनाक्रम को लेकर कई प्रोड्यूसर फिल्में बनाना चाहते हैं। हफिंगटन पोस्ट की खबर के अनुसार 14 फरवरी को सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमले में लगभग 40 जवान शहीद हुए थे। इस घटना पर भी फिल्म बनाने का आइडिया निकाला गया था और तो और इस फिल्म के लिए कई टाइटल भी निकाले गए। पुलवामा: द डेडली अटैक, पुलवामा अटैक वर्सेस सर्जिकल स्ट्राइक्स 2.0, बालाकोट, सर्जिकल स्ट्राइक 2.0, अभिनंदन, विंग कमांडर अभिनंदन, पुलवामा: द सर्जिकल स्ट्राइक, वॉर रूम, हिंदुस्तान हमारा है, पुलवामा टैरर अटैक सहित कई टाइटल को निर्माता पहले से ही बुक कराना चाहते हैं।