फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबानी के बेटे की शादी और इरफान खान लौटे भारत, बॉलीवुड की इन खबरों ने हफ्ते भर बटोरी सुर्खियां

Sun, 10 Mar 2019 05:22 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जयमला डालने के बाद आकाश-श्लोका - फोटो : instagram
आकाश अंबानी ने श्लोका संग लिए सात फेरे
बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता शादी के बंधन में बंध गए। शादी की सभी रस्में मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में हुईं। इस मौके पर अंबानी के निवास स्थल एंटीलिया को किसी दुल्हन की तरह सजाया गया था। शादी को भव्य बनाने में मुकेश अंबानी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। 3 दिन तक चलने वाले इस समारोह में ना केवल देश से बल्कि दुनियाभर के कई नामचीन लोगों को निमंत्रण भेजा गया। शादी के बाद 11 मार्च को ग्रैंड रिसेप्सन दिया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
badla, captain marvel - फोटो : social media
'बदला' और 'कैप्टन मार्वल' रिलीज
अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की मुख्य भूमिका से सजी ये फिल्म आज यानी 8 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। ये फिल्म भी सस्पेेंस थ्रिलर पर आधारित है। करीब 30 करोड़ के बजट में बनी बदला को 2,200 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है। बदला के अलावा मार्वल स्टूडियोज की फिल्म कैप्टन मार्वल इस शुक्रवार रिलीज हुई। फिल्म को इंग्लिश के अलावा हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषा में रिलीज किया गया है। सका निर्देशन अना बोडन और रयान फ्लैक ने किया है जबकि ब्री लार्सन ने मुख्य किरदार निभाया है।
विज्ञापन

3 of 5
sonakshi sinha - फोटो : file photo
सोनाक्षी सिन्हा की गिरफ्तारी पर रोक
सोनाक्षी सिन्हा अब गिरफ्तार नहीं होंगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहत देते हुए धोखाधड़ी के मामले में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा है कि यह मामला सिविल विवाद का है, उसी तरीके से इसे निपटाया जाए। सोनाक्षी सिन्हा का एक अवॉर्ड वितरण समारोह में शामिल होने का करार हुआ था। इस समारोह में वह शामिल नहीं हो पाई थीं। इसके बाद सोनाक्षी और चार अन्य लोगों के खिलाफ प्रमोद शर्मा नाम के व्यक्ति ने 22 फरवरी, 2019 को मुरादाबाद के कटघर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

4 of 5
Irrfan Khan - फोटो : instagram
भारत वापस लौटे इरफान
इरफान खान इलाज के बाद मुंबई लौट आए हैं। इरफान खान को एयरपोर्ट पर देखा गया। एयरपोर्ट पर इरफान खान अपने चेहरे को छिपाए हुए थे ताकि किसी भी तरह के इंफेक्शन से बच सकें। उनके वापस देश लौटने से फैंस में खुशी है। 52 वर्षीय इरफान ने पिछले साल मार्च में बताया था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। जिसके बाद वह इलाज करवाने लंदन चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kangana, ranbir - फोटो : amar ujala
रणबीर पर भड़कीं कंगना रनौत
कंगना अपने बयान को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। करण जौहर और ऋतिक रोशन पर तो कंगना ने अपनी भड़ास निकाली ही साथ ही उन्होंने रणबीर कपूर को भी नहीं बख्शा। कंगना ने रणबीर कपूर का नाम लेकर कहा कि 'बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं जब उनसे पॉलिटिक्स पर सवाल पूछो तो कहते हैं हम पॉलिटिक्स के बारे में क्यूं बोलें? हमने क्या किया? हमने कुछ नहीं किया। ऐसे नहीं चलता। आपको जिम्मेदार होना चाहिए। कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर ने भी ऐसा ही कुछ कहा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें