रविवार का दिन बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद खास रहा। मलयालम से लेकर हिंदी तक हर भाषा में रिलीज हुई फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिला। कार्थी की 'विरुमन', अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन', आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' जैसी फिल्मों ने मिलकर रविवार को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल 45.7 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि, प्रत्येक फिल्म की कमाई की बात करें तो अवकाश वाले दिन भी किसी फिल्म की कमाई 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। यहां जानिए इन आठ फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट....