बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्में राज कर रही हैं। अगस्त के दूसरे वीकएंड पर बॉलीवुड की एक फिल्म के साथ साउथ की तीन बड़ी फिल्मों की टक्कर हो रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को जूनियर एनटीआर के भाई की फिल्म 'बिम्बिसार' ने बाजी मार ली है। जी हां, नंदमुरी कल्याण राम की फिल्म ने दुलकर सलमान की 'सीता रामम', अर्जुन कपूर की 'एक विलेन रिटर्न्स' और किच्चा सुदीप की 'विक्रांत रोणा' को पछाड़ दिया है। इन फिल्मों के कलेक्शन के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़िए हमारी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट..