फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunday Box Office Report: 'विक्रांत रोणा' या 'एक विलेन रिटर्न्स', किसने मारी बाजी, कौन किस पर भारी? पढ़िए

Mon, 01 Aug 2022 08:41 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एक विलेन रिटर्न्स, विक्रांत रोणा - फोटो : सोशल मीडिया
जुलाई के आखिरी वीकएंड पर हमें बॉक्स ऑफिस पर दक्षिण फिल्मों के साथ हिंदी फिल्मों की भिड़ंत देखने को मिली। जी हां, शुक्रवार को रिलीज हुई अर्जुन कपूर की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स किच्चा सुदीप की फिल्म विक्रांत रोणा को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। दिलचस्प बात यह है कि किच्चा सुदीप की इस फिल्म को खुद सलमान खान ने हिंदी बेल्ट में प्रमोट कर रहे हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस साउथ बनाम बॉलीवुड की लड़ाई में इस बार फिर किस फिल्म ने बाजी मारी है। पढ़िए हमारी रिपोर्ट...
विज्ञापन

2 of 6
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक विलेन रिटर्न्स
नकारात्मक समीक्षा प्राप्त करने के बावजूद, 'एक विलेन रिटर्न्स' बॉक्स ऑफिस पर पांच करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर रही है। जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया अभिनीत फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 7.05 करोड़ रुपये और शनिवार को 7.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं रविवार को मोहित सूरी की फिल्म ने 8.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 22.87 करोड़ रुपये हो गया है।
डे कलेक्शन
पहला दिन 7.05 करोड़ रुपये
दूसरा दिन 7.47 करोड़ रुपये
तीसरा दिन 8.35 करोड़ रुपये
कुल 22.87 करोड़ रुपये
विज्ञापन

3 of 6
विक्रांत रोणा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विक्रांत रोणा
किच्चा सुदीप की फिल्म ने पहले तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर असाधारण कारोबार कर लिया। फिल्म ने शुरूआती दौर में ही बॉलीवुड की कई फिल्मों के कुल कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। साउथ स्टार की पावर लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में एक बार फिर कामयाब होती दिख रही है। यही कारण है कि रविवार को फिल्म ने 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वैश्विक स्तर पर 2,500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई ('शमशेरा' के मामले में 5,250 की तुलना में), किच्चा सुदीप स्टारर ने चार दिनों के भीतर 53.30 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
डे कलेक्शन
पहला दिन 19.6 करोड़ रुपये
दूसरा दिन 8.3 करोड़ रुपये
तीसरा दिन 11.4 करोड़ रुपये
चौथा दिन 14.00 करोड़ रुपये
कुल 53.30 करोड़ रुपये

4 of 6
रामाराव ऑन ड्यूटी - फोटो : सोशल मीडिया
रामराव ऑन ड्यूटी
'रामराव ऑन ड्यूटी' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। एक तरफ साउथ स्टार रवि तेजा ने इस फिल्म का निर्माण किया। वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्यांशा कौशिक ने अभिनय किया है। 29 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ने दो दिनों में टॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 7 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।
विज्ञापन

5 of 6
जुग जुग जियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जुग जुग जियो
वरुण धवन, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर की फिल्म ने अब तक 84.96 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यदि इस साल रिलीज हुई नॉन-डब्ड फिल्मों की बात करें तो 'जुग जुग जियो' छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि नई रिलीज के बावजूद फिल्म 'जुग जुग जियो' सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करते रहेगी और जल्द ही 90 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट ने सिनेमाघरों में 30 दिन पूरे कर लिए हैं। 1 जुलाई को रिलीज हुई यह फिल्म अब भी सिनेमाघरों में चल रही है। ओपनिंग डे पर 95 लाख रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म ने अब तक 22.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें