कमल हासन की फिल्म विक्रम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विक्रम
साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने चार साल पर्दे पर अपनी वापसी के साथ ही यह साबित कर दिया कि उनका जादू अब भी कम नहीं हुआ है। बीते दिनों रिलीज हुए उनकी फिल्म विक्रम बॉक्स ऑफिस लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। हिंदी बेल्ट में भले ही यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हो, लेकिन घरेलूबॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जादू बरकरार है। फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते से ज्यादा बीत चुके है, लेकिन फिर भी इसकी कमाई में कोई कमी नहीं देखने को मिल रही है। इसी बीच फिल्म के 17वें दिन की कमाई के शुरआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। फिल्म ने अपने तीसरे रविवार को लगभग 8.20 करोड़ का कारोबार किया है।