फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: कमाई के मामले में 'वरिसु' ने 'थुनिवु' को पछाड़ा, चौथे हफ्ते में भी 'वेड' का जलवा

Mon, 23 Jan 2023 07:48 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वरिसु, थुनिवु, वेड - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बीते हफ्तों में रिलीज हुई फिल्मों के बीच ही भिड़ंत देखने को मिल रही है। एक ओर अर्जुन कपूर की 'कुत्ते' का पहले ही हफ्ते में पत्ता साफ हो गया, तो उससे पहले रिलीज हुई फिल्में अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। साउथ की 'वरिसु' और 'थुनिवु' में पहले ही दिन से टक्कर देखने को मिल रही है, तो 'वेड' भी अच्छी कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि रविवार को किस फिल्म को छुट्टी का फायदा मिला।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वरिसु - फोटो : सोशल मीडिया
वरिसु
विजय और रश्मिका मंदाना स्टारर यह फिल्म पोंगल के अवसर पर रिलीज हुई थी। फिल्म को ओपनिंग डे से ही बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है और अब यह 150 करोड़ क्लब का हिस्सा भी बन ही गई है। रविवार को फिल्म ने 8 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब तक इसकी कमाई 149.75 करोड़ रुपये हो गई है। 

Ramesh Sippy: शोले बनाने के लिए रमेश सिप्पी के पास नहीं थे पैसे, कहानी सुनने के बाद इस शख्स ने तुरंत कर दी मदद
विज्ञापन

3 of 5
थुनिवु - फोटो : सोशल मीडिया
थुनिवु
अजीत की फिल्म 'थुनिवु' की टक्कर 'वरिसु' से हुई थी, जिसमें पहले दिन से ही विजय की फिल्म बढ़त बनाए हुए है। रविवार को आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में अब 12 दिन तक फिल्म की कमाई 105.05 करोड़ रुपये हो गई है।

Shah Rukh Khan: 'पठान' की रिलीज से पहले मन्नत के बाहर फैंस का जमावड़ा, प्यार लुटाने के लिए ग्रिल पर चढ़े शाहरुख

4 of 5
वेड - फोटो : सोशल मीडिया
वेड
रितेश देशमुख की फिल्म 'वेड' को भी दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया है। इस फिल्म में न सिर्फ रितेश कई वर्षों बाद जेनेलिया के साथ नजर आए हैं, बल्कि उन्होंने बतौर निर्देशक भी डेब्यू किया है। रविवार को फिल्म ने 1.20 करोड़ का कलेक्शन किया है और ऐसे में इसकी कमाई 54.40 करोड़ रुपये हो गई है।

Kartik Aaryan: करण जौहर से झगड़े पर कार्तिक ने तोड़ी चुप्पी, बताई दोस्ताना 2 से बाहर होने की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अवतार द वे ऑफ वॉटर
जेम्स कैमरून की फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। फिल्म की रिलीज का यह छठा हफ्ता चल रहा है और यह अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। रविवार यानी 38वें दिन फिल्म ने 1.74 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं, अब इसकी कुल कमाई 391.09 करोड़ रुपये हो गई है। 

Mumbai Film City: फिल्म सिटी को यूपी न जाने देने का एलान, दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा 300 कमरों का होटल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें