रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘रॉकेट्री’ का शानदार प्रदर्शन
आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। अपनी रिलीज के साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने शुक्रवार और शनिवार के अपने आंकड़ों को और बेहतर करते हुए रविवार को सभी भाषाओं में करीब 3.70 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने शनिवार के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक 2.97 करोड़ रुपये कमाए थे।