फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले भी मौत को मात दे चुकी हैं ऋतिक रोशन की बहन सुनैना, ये है बीमारी का असली सच

Tue, 11 Jun 2019 02:47 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
sunaina roshan - फोटो : social media
ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन को लेकर एक खबर आई। रिपोर्ट में कहा गया कि सुनैना की तबीयत बहुत खराब है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है । डॉक्टरों के मुताबिक, सुनैना के लिए अगले 24 घंटे काफी अहम हैं। खबर वायरल होने के कुछ देर बाद ही सुनैना ने खुद ट्वीट करते हुए कहा कि उनकी तबीयत एक दम ठीक है। ये खबर पूरी तरह से फेक थी । 
विज्ञापन

2 of 7
Hrithik Roshan sister Sunaina - फोटो : instagram
ऋतिक की बहन सुनैना लाइम लाइट से दूर रहती हैं । बॉलीवुड पार्टी या ईवेंट में उन्हें कम ही देखा जाता है । हालांकि ऋतिक सोशल मीडिया पर बहन के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं । सुनैना रोशन परिवार की असली हीरो मानी जाती हैं। सुनैना रोशन के बारे में आप ज्यादा नहीं जानते होंगे ।
विज्ञापन

3 of 7
Hrithik Roshan sister Sunaina - फोटो : instagram
सुनैना की जिंदगी में बहुत मुश्किलें आईं लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और मौत को भी मात दे दी । सुनैना के पिता राकेश रोशन बॉलीवुड के बड़े स्टार थे लेकिन उन्होंने फिल्मों में आने के बारे में कभी नहीं सोचा । 46 साल की सुनैना का बचपन से ही वजन ज्यादा रहा है। 

4 of 7
सुनयना रोशन
सुनैना की अब तक दो शादियां हुई हैं और एक बार सगाई भी टूट चुकी है। सुनैना की पहली शादी आशीष सोनी से हुई थी लेकिन दोनों का साल 2000 में तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने मोहन नादर से शादी की। ये शादी भी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई । सुनैना का नाम कई सेलेब्रिटीज के साथ भी जुड़ता रहा है। 
विज्ञापन

5 of 7
सुनयना रोशन
इसमें राजीव पॉल का नाम खासा चर्चा में रहा। इन सब के अलावा सुनैना कैंसर से लड़कर वापस आई हैं । सुनैना को सरविकल कैंसर हुआ था। सुनैना अपने पिता के साथ जब फिल्म 'क्रेजी 4' की शूटिंग में उनके साथ काम कर रही थीं तो उन्हें हैवी ब्लीडिंग हुई।
विज्ञापन

6 of 7
सुनयना रोशन
जब उन्होंने टेस्ट करवाया तो वो हैरान रह गईं। ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन ने उन्हें फोन कर बताया कि उनको कैंसर है। उस दिन वो कमरे में जाकर सारा दिन रोती रहीं। परिवार के समझाने के बाद उनका इलाज शुरू हुआ। कीमोथेरेपी के दौरान उनके सारे बाल झड़ गए। सुनैना उस समय खुद को शीशे में देखकर खूब रोती थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुनयना रोशन
इसके चलते वो डिप्रेशन में जाने लगीं। एक लंबे संघर्ष के बाद सुनैना ने अपनी इस बीमारी पर जीत पा ली। अब सुनैना एक खुशहाल जीवन जी रही हैं। वो अपने पैरेंट्स के साथ ही रहती हैं। पहले पति से सुनैना की एक बेटी सुरानिका भी है। फिल्म निर्देशन के अलावा सुनैना एक किताब 'टु डैड विद लव' भी लिख चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें