फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शो को लोगों ने कहा बोरिंग तो कपिल शर्मा हुए परेशान, अब हो सकती है 'पत्नी' की एंट्री

Fri, 30 Mar 2018 03:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कपिल शर्मा, सुमोना
25 मार्च को कपिल शर्मा ने अपने नए शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' के साथ फिर से टीवी पर वापसी की है। शुरुआत होते ही कपिल के शो की सोशल मीडिया पर काफी खिंचाई की गई। सुनील ग्रोवर और सुमोना चक्रवर्ती शो का हिस्सा नहीं हैं ऐसे में दर्शकों को शो की कॉमेडी कुछ रास नहीं आ रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
sumona chakravarti
सुमोना 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में कपिल शर्मा की पत्नी के रोल में दिखी थीं। दोनों के बीच होने वाली नोंक-झोंक को दर्शक खूब पसंद करते थे। शो में वह डॉ. मशहूर गुलाटी (सुनील ग्रोवर) की बेटी बनी थीं जो कपिल शर्मा को पसंद करती थीं। 
विज्ञापन

3 of 4
Kapil Sharma
एक वेबसाइट के मुताबिक शो के मेकर्स ने सुमोना से संपर्क किया है। दोनों के बीच इस सिलसिले में बातचीत जारी है। अगर सुमोना यह शो करने के लिए राजी होती हैं तो यकीनन ही फैंस को कपिल के साथ उनकी नोक-झोंक दोबारा से देखने को मिलेगी। साथ ही ये भी हो सकता है कि फैंस की शो के प्रति दिलचस्पी बढे़।
विज्ञापन

4 of 4
Kapil Sharma
बता दें कि नए शो में पुरानी कास्ट से चंदन प्रभाकर, कीकू शारदा और सिद्धू नजर आए थे लेकिन सुमोना इसका हिस्सा नहीं थीं। सुमोना टीवी पर पिछली बार कलर्स चैनल के थ्रिलर शो 'देव' में नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें