फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरा भास्कर के आपत्तिजनक सीन पर अब सुमित व्यास ने दिया बड़ा बयान, चौंका देगी उनकी बात

Sat, 09 Jun 2018 03:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में स्वरा भास्कर के आपत्तिजनक सीन पर अब एक्टर सुमित व्यास ने बड़ा बयान दिया है। फिल्म में करीना कपूर के मंगेतर बने सुमित व्यास ने पहली बार फिल्म के विवादित सीन पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने फिल्म में इस विवादित सीन के अलावा फिल्म इंडस्ट्री में आ रहे बदलावों के बारे में जोरदार बातें बोली हैं। आपको बता दें कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही है। 
विज्ञापन

2 of 4
S - फोटो : S
दरअसल फिल्म के एक सीन में स्वरा भास्कर को आपत्तिजनक काम करते हुए दिखाया गया है। इस सीन को लेकर लोग सोशल मीडिया पर काफी आलोचना कर रहे हैं और स्वरा भास्कर को ट्रोल भी किया जा रहा है। इस सीन के बारे में मीडिया से बात करते हुए सुमित ने कहा- 'फिल्म में स्वरा के कैरेक्टर और कहानी के हिसाब से यह सीन दिखाया जाना बेहद जरूरी था। फिल्म में दिखाया गया है कि स्वरा अपनी शादी से खुश नहीं हैं और उनके अपने पति के साथ संबंध बिल्कुल अच्छे नहीं हैं।' 
विज्ञापन

3 of 4
वीरे दी वेडिंग
सुमित ने कहा- 'अगर फिल्म में किसी आदमी को इस तरह का आपत्तिजनक सीन करते हुए दिखाया जाता तो कोई विवाद नहीं होता लेकिन जब शायद किसी भारतीय सिनेमा में पहली बार किसी औरत को ऐसा करते हुए दिखाया गया है तो सब लोगों को इससे परेशानी हो गई है।' बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता को लेकर सुमित ने बताया कि फिल्म की टीम ने कभी नहीं सोचा था कि फिल्म इतनी बड़ी हिट होगी। उन्होंने कहा कि वह फिल्म के बोल्ड सब्जेक्ट को लेकर भी काफी नर्वस थे। 
विज्ञापन

4 of 4
veere di wedding
फिल्म इंडस्ट्री में आ रहे बदलावों के बारे में सुमित ने कहा- 'अब फिल्मों को बनाने का तरीका बदल गया है। पहले फिल्मों का पेमेंट भी 6-6 महीने तक नहीं मिलता था। अब इंडस्ट्री के लोग काफी प्रोफेशनल हो गए हैं। लाइटमैन, असिस्टेंट या स्टार सभी को काफी सम्मान दिया जाता है।' आपो बता दें कि सुमित व्यास फिलहाल अपनी फेमस वेबसीरीज 'ट्रिपलिंग' का दूसरा सीजन लिख रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें