फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'3 साल छोटे इस एक्टर से करीना कपूर ने तोड़ी शादी', अब इस हीरोइन को बनाएगा अपनी दुल्हन

Fri, 27 Apr 2018 04:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुमीत व्यास
अपनी अपकमिंग फिल्म में करीना कपूर अपने से 3 साल छोटे एक्टर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी । इस एक्टर का नाम है सुमीत व्यास । फिल्म मेंं सुमीत, करीना को शादी के लिए प्रपोज करेंगे । लेकिन ऐन मौके पर करीना शादी तोड़कर चली जाएंगी । सुमीत इससे पहले श्रीदेवी की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में नजर आए थे । सुमीत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है ।
विज्ञापन

2 of 5
सुमीत व्यास
Tvf की पॉपुलर वेबसीरीज परमानेंट रूममेट से पॉपुलर होने वाले सुमीत एक्ट्रेस एकता से शादी करने जा रहे हैं । स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार, एकता और सुमीत ने सगाई कर ली है । एकता टीवी सीरियल 'मेरे अंगने में' नजर आ चुकी हैं ।
विज्ञापन

3 of 5
सुमीत व्यास
अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है । सुमीत की ये दूसरी शादी होगी । सुमीत ने इससे पहले शिवानी तंकसले से शादी की थी। लेकिन, दोनों की शादी अच्छी नहीं चली। पिछले साल उनका तलाक हो गया।

4 of 5
सुमीत व्यास
वहीं एकता ने 'रब से सोना इश्क' के एक्टर कानन मल्होत्रा से साल 2012 में सगाई की थी। लेकिन, दोनों का ब्रेकअप हो गया था। सुमीत ने अपने करियर की शुरुआत वेब सीरीज से की थी । उनके बेहतरीन काम को देखते हुए फिल्में मिलने लगीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुमीत व्यास
अब सुमीत एक जाना-माना नाम बन चुके हैं । सुमीत की फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' की बात करें तो इसके ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है । 4 घंटे में ही इस ट्रेलर को यूट्यूब पर 14 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म में लव, सेक्स, रिलेशनशिप, शादी और दोस्ती को उजागर करने की कोशिश की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें