फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमन राव बनीं मिस इंडिया 2019 और मिथुन चक्रवर्ती का बर्थडे सहित मनोरंजन की बड़ी खबरें

Sun, 16 Jun 2019 06:53 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Suman Rao, Mithun Chakraborty - फोटो : social media
Femina Miss India 2019 का खिताब को राजस्थान की सुमन राव ने जीत लिया है। उन्हें मिस इंडिया 2018 की विनर अनुकृति वास ने ताज पहनाया। फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले का आयोजन शनिवार को मुबंई के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में किया गया। इस मौके पर सुमन ने कहा कि वो जीवन में उन चीजों को करने की भी हिम्मत रखती हैं जिन्हें लोग अनिश्चित मानते हैं। 

पढ़ें: राजस्थान की सुमन राव ने जीता मिस इंडिया 2019 का खिताब, शिवानी जाधव रहीं फर्स्ट रनर अप
विज्ञापन

2 of 5
Mithun Chakraborty
डिस्को डांसर माने जाने वाले मिथुन चक्रवर्ती उन चंद अभिनेताओं में शामिल हैं जिन्हें अपनी पहली ही फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। मिथुन चक्रवर्ती का असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है। मिथुन का जन्म 16 जून 1950 को बांग्लादेश के बारिसाल में हुआ था। बाद में उनका परिवार भारत आ गया। मिथुन को लोग प्यार से 'मिथुन दा' बुलाते हैं। 1976 में मृणाल सेन की फिल्म 'मृगया' से मिथुन ने डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। उन्होंने करीब 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है जिसमें बंगाली, उड़िया, भोजपुरी और पंजाबी फिल्में भी शामिल हैं। 

पढ़ें: बर्थडे पर देखिए मिथुन चक्रवर्ती की अनदेखी तस्वीरें, यकीनन पहचानना हो जाएगा मुश्किल
विज्ञापन

3 of 5
Imtiaz Ali
16 जून को इम्तियाज अली अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। इम्तियाज ने 2005 में फिल्म 'सोचा न था' से बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। वहीं 2006 में इम्तियाज की अगली फिल्म 'आहिस्ता आहिस्ता' भी बड़े पर्दे पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन 2007 से इम्तियाज अली की किस्मत बदली और बॉलीवुड को मिली एक सुपरहिट फिल्म जिसनें शाहिद और करीना के करियर में भी माइल स्टोन का काम किया। इसके बाद इम्तियाज ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
 

4 of 5
Rishi Kapoor - फोटो : social media
इन दिनों भारत में क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 की काफी चर्चा है। अब तक भारतीय टीम 2 मैच खेल चुकी है, और दोनों ही मैच में अपने शानदार प्रदर्शन से जीत भी हासिल की। वहीं पिछला इंडिया और न्यूजीलैंड का मैच बारिश के वजह से रद्द हो गया। अमिताभ बच्चन ने वर्ल्ड कप 2019 का मजाक उड़ाया था। वहीं अब एक्टर ऋषि कपूर ने भी क्रिकेट वर्ल्ड कप का मजाक उड़ाया है। ऋषि कपूर ने ट्विटर पर एक गोल्डन कलर के छाते की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने ट्वीट में लिखा- 'आईसीसी वर्ल्ड कप का नया डिजाइन।' 

पढ़ें: अमिताभ के बाद ऋषि कपूर ने भी उड़ाया वर्ल्ड कप का मजाक, दिखाया ICC के नए कप का डिजाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Karan Oberoi - फोटो : social media
रेप मामले में जमानत पर बाहर आए आरोपी करण ओबेरॉय शनिवार को एक्ट्रेस पूजा बेदी के साथ एक धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। यह धरना #MenToo मूवमेंट के सपोर्ट में मुंबई के आजाद मैदान में दिया गया था। यह प्रदर्शन महिलाओं द्वारा पुरुषों के खिलाफ कानून का गलत इस्तेमाल कर उनको फंसाने के मामलों में जागरुकता लाने के लिए आयोजित किया गया था। इस मौके पर करण ने कहा कि मुझे लगता है कि किसी को भी न्याय उसके जेंडर के आधार पर नहीं दिया जाना चाहिए। अगर कानून का गलत इस्तेमाल किया जाए तो कोई पुरुष भी पीड़ित हो सकता है।

पढ़ें: रेप मामले में जमानत पर बाहर आए करण ओबेरॉय ने किया मीटू का समर्थन, बोले- मेरे ऊपर लगे आरोप फर्जी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें