फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली ही फिल्म से हिट हुई थी ये हीरोइन, फिर अचानक सालों तक खुद को कमरे में रखा बंद

Thu, 06 Jul 2017 03:24 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
सुलक्षणा पंडित
80 के दशक की एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित ने कई हिट फिल्में दीं। लेकिन अचानक वो फिल्मों से गायब हो गईं। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि सुलक्षणा ने खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया है। वो किसी मानसिक बीमारी से जूझ रही हैं। सुलक्षणा अपनी बहन विजेता के साथ रह रही हैं। हाल ही में विजेता ने सुलक्षणा की हालत के बारे में खुलकर बात की।
विज्ञापन

2 of 6
सुलक्षणा पंडित
स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम से बात करते हुए विजेता ने बताया कि सुलक्षणा‌ अब ज्यादा बाहर आती-जाती नहीं हैं। ना ही वो किसी से अब मिलती हैं। हाल ही में एफएम गोल्ड को सुलक्षणा ने एक इंटरव्यू दिया है जो 7 जुलाई को टेलीकास्ट होगा।
विज्ञापन

3 of 6
सुलक्षणा पंडित
खबर थी कि सुलक्षणा डिप्रेशन की शिकार हैं। इसके चलते वो पागल सी हो गई हैं। इस बारे में विजेता ने कहा कि उन्हें डिप्रेशन पहले था अब नहीं है। और वो कभी पागल नहीं हुईं सिर्फ डिप्रेशन था। पैरेंट्स के गुजरने के बाद वो बहुत अकेली हो गई थीं। जो उनके लिए आासान नहीं था।

4 of 6
सुलक्षणा पंडित
सुलक्षणा अब 60 साल की हो गई हैं। इसलिए उनके लुक में काफी बदलाव आ गया है। उनकी शक्ल अब पहचान में नहीं आती है। जब विजेता से संजीव कपूर और सुलक्षणा के रिश्ते के बारे में पूछा गया तो विजेता ने कहा, 'हां संजीव उनका पहला सच्चा प्यार थे।'
विज्ञापन

5 of 6
सुलक्षणा पंडित
विजेता ने आगे कहा, 'प्यार में होने के बावजूद सुलक्षणा ने उनसे शादी नहीं की थी। क्योंकि संजीव को हार्ट प्रॉब्लम थी जो उन्होंने सुलक्षणा को साफ-साफ बता दिया था। संजीव के जाने के बाद सुलक्षणा टूट गई ‌थीं और वो डिप्रेशन में चली गईं थीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुलक्षणा पंडित
इसके अलावा सुलक्षणा को पीठ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ था। उनकी चार बार सर्जरी हो चुकी है। उनकी जिंदगी में अब काफी बदलाव आया है। लंबे अर्से के बाद सुलक्षणा किसी इंटरव्यू में शामिल हुई हैं। जो 7 जुलाई को सुनने को मिलेगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें