फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flashback: इस अभिनेता से एकतरफा प्यार कर बैठी थीं सुलक्षणा पंडित, फिर जीवन भर नहीं बसाया घर

Mon, 20 Jun 2022 08:09 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सुलक्षणा पंडित-संजीव कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
एक तरफा प्यार की भी अपनी कहानी होती है। दिल किसी पर फिदा होता है, मगर समझने वाला कोई नहीं होता। कुछ लोग एकतरफा प्यार की इस कहानी के अधूरेपन को स्वीकार करके जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला करते हैं तो कुछ लोग वहीं ठहर जाते हैं और एकांकी जीवन चुनते हैं। ऐसा ही एकांकी जीवन चुना अपने दौर की मशहूर अदाकारा और गायिका सुरक्षणा पंडित ने। कुदरत ने उन्हें खूबसूरती और प्रतिभा दोनों चीजों से नवाजा। उन्होंने अपना एक अलग नाम बनाया। मगर, जीवन साथी के मामले में वह तन्हा रहीं। आखिर क्यों? तो इसका जवाब होंगे संजीव कुमार।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
'उलझन' - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म के सेट पर कर बैठीं थी प्यार 
70 और 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित अपने फिल्मी करियर के साथ-साथ अपनी पर्सनल जिंदगी की वजह से भी सुर्खियों में रहीं। वह अभिनेता संजीव कुमार से एक तरफा प्यार कर बैठी थीं। उन्होंने संजीव कुमार से अपने प्रेम का इजहार भी कर दिया था। दरअसल, सुलक्षणा ने वर्ष 1975 में आई फिल्म 'उलझन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट संजीव कुमार थे। फिल्म के सेट पर ही वह संजीव कुमार को दिल दे बैठीं। मगर, यह मामला एक तरफा था। सुलक्षणा ने अपने प्रेम का इजहार संजीव से किया, लेकिन संजीव कुमार को इस प्रेम में कोई दिलचस्पी नहीं थी। लिहाजा, उन्होंने सुलक्षणा को कई बार समझाया कि वह उनके चक्कर में न पड़ें। लेकिन, संजीव कुमार के प्यार में पागल सुलक्षणा को यह बात समझ ही नहीं आ रही थी। वह चाह रही थीं कि बस किसी भी तरह उनकी शादी संजीव कुमार से हो जाए। मगर, संजीव कुमार इस रिश्ते में दोस्ती से ज्यादा कुछ नहीं देख रहे थे।
विज्ञापन

3 of 4
संजीव कुमार-हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
टूटे दिल से संजीव कुमार ने ठुकरा दी मोहब्बत
रिपोर्ट्स की मानें तो संजीव कुमार खुद उस दौरान हेमा मालिनी को दिल दे बैठे थे। वह किसी भी तरह ड्रीम गर्ल से शादी करना चाहते ते और इसके लिए उन्होंने हेमा मालिनी को शादी के लिए प्रपोज किया। मगर, हेमा मालिनी ने संजीव कुमार का प्रस्ताव ठुकरा दिया, क्योंकि हेमा मालिनी खुद धर्मेंद्र से प्यार करती थीं। हेमा के मना करने के बाद संजीव कुमार का दिल टूट चुका था और उन्होंने सुलक्षणा की मोहब्बत को ठुकरा दिया। सुलक्षणा ने उन्हें बहुत मनाया,लेकिन वह नहीं माने। संजीव कुमार ने जब शादी के लिए इंकार कर दिया, तो सुलक्षणा का दिल इस कदर टूटा कि वह डिप्रेशन में आ गईं।
विज्ञापन

4 of 4
सुलक्षणा पंडित - फोटो : सोशल मीडिया
इस वजह से नहीं की शादी
बता दें कि सुलक्षणा अदाकारा होने के साथ-साथ एक बेहतरीन गायिका भी रही हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों में खुद के लिए गाने भी गाए हैं, जो काफी हिट रहे। सुलक्षणा ने राजेश खन्ना,जितेंद्र,विनोद खन्ना,शशि कपूर,शत्रुघ्न सिन्हा और संजीव कुमार समेत अपने दौर के तमाम नामी सितारों के साथ काम किया। मगर, अधूरी मोहब्बत के गम ने उन्हें इस मोड़ पर ला दिया कि वह सबकुछ भूलकर एकांकी जीवन जीने लगीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजीव कुमार की मौत के बाद वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सुलक्षणा की छोटी बहन अभिनेत्री विजेयता पंडित ने कहा था कि संजीव कुमार ने उनकी बहन को धोखा दिया था। इस वजह से उनकी दीदी अपना मानसिक संतलुन खो बैठी थीं। उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि वे अपनों को भी नहीं पहचान पाती थीं। हालांकि एक अन्य इंटरव्यू में विजेता ने यह भी कहा था कि संजीव उनकी दीदी से शादी इसलिए नहीं करना चाहते थे, क्योंकि उन्हें हार्ट की बीमारी थी और वह जानते थे कि उनकी मौत कभी भी हो सकती है। ऐसे में वह दीदी की जिंदगी बर्बाद नहीं करना चाहते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें