सुखविंदर सिंह ने 'दिल से' के अलावा 'ताल', '1947 अर्थ','दाग', 'जानवर', 'दिल्लगी', 'तक्षक', 'तेरे नाम', 'अपना सपना मनी मनी', 'मुसाफिर', 'चक दे इंडिया', 'ओम शांति ओम', 'ब्लैंक एंड व्हाइट' जैसे फिल्मों में गाने गाए। उनके गाए ज्यादातर गाने सुपरहिट रहे। 'स्लमडॉग मिलिनेयर' के गाने 'जय हो' से सुखविंदर सिंह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।