फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बी के साथ काम करने को लेकर इस मशहूर डायरेक्टर ने बोल दी बड़ी बात, अमिताभ को कहा बुरी आदत

Mon, 16 Apr 2018 06:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
'कहानी 2' और 'Te3n' जैसी फिल्मों में अमिताभ के साथ काम कर चुके फिल्ममेकर सुजॉय घोष ने बिग बी को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि अमिताभ के साथ काम करना बुरी आदत है। सुजॉय के इस बयान की चर्चा जोरो पर हो रही है। उन्होंने यह बात मीडिया से बात करते हुए कही। 
विज्ञापन

2 of 4
अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर मीडिया से बात करते हुए सुजॉय घोष ने कहा-  'मेरी नई फिल्म की स्क्रिप्ट का काम पूरा हो चुका है, उम्मीद है कि मैं इस फिल्म में अमिताभ जी के साथ काम करूंगा।' आगे बात करते हुए  सुजॉय घोष ने कहा- 'मुझे लगता है अमिताभ बच्चन के साथ काम करना एक बुरी आदत जैसा है, एक बार उनके साथ काम करने के बाद आप बार-बार उन्हीं के साथ काम करना चाहोगे।'
विज्ञापन

3 of 4
बता दें कि अमिताभ ने सुजॉय घोष की फिल्म 'कहानी' में 'एकला चलो रे' गाना गाया था। वहीं दोनों ने फिल्म 'Te3n' में भी साथ काम किया था। सुजॉय घोष का कहना है कि बिग बी उन्हें हमेशा सपोर्ट करते हैं, वह अमिताभ के पास से कभी खाली हाथ नहीं गए हैं। इसके अलावा सुजॉय घोष ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में भी बात की। 
विज्ञापन

4 of 4
वहीं बात करें अमिताभ बच्चन की तो इन दिनों अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म ‘102 नॉट आउट’ को लेकर चर्चा में हैं। निर्देशक उमेश शुक्ला की '102 नॉट आउट' में ऋषि कपूर भी हैं। अमिताभ इसमें 102 वर्षीय पिता और ऋषि कपूर 75 वर्षीय बेटे की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें