फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झकझोर देगा सुजाता कुमार का ये आखिरी VIDEO, 12 साल तक कैंसर से लड़ीं और आखिरकार हार गईं

Mon, 20 Aug 2018 01:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुजाता कुमार
फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में श्रीदेवी की बहन का किरदार निभाने वाली सुजाता कुमार का बीती रात निधन हो गया । वो कैंसर से जूझ रही थीं जो चौथी स्टेज पर पहुंच गया था । कैंसर की वजह से सुजाता के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था । इसकी जानकारी सुजाता की बहन और एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने सोशल मीडिया के जरिए दी । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सुजाता कुमार
जब सुजाता ICU में थीं, उस वक्त भी सुचित्रा उनकी सेहत के बारे में ट्वीट कर जानकारी देती रहती थीं । साथ ही वो लोगों से कहती थीं कि उनके लिए दुआ करें । सुजाता डायरेक्टर शेखर कपूर की एक्स वाइफ भी थीं । सुजाता ने अपनी जिंदगी में प्यार से ज्यादा आंसू देखें ।

विज्ञापन

3 of 6
सुजाता कुमार
सुजाता कैंसर से अपनी आखिरी सांस तक लड़ीं और 53 की उम्र में उनका निधन हो गया । तीन महीने पहले सुजाता TEDx टॉक शो में गई थीं । यहां उन्होंने अपनी जिंदगी के कई अनुभवों को शेयर किया । यहां उन्होंने बचपन से लेकर कैंसर होने तक की कहानी बयां की। 




 

4 of 6
सुजाता कुमार
सुजाता ने बताया कि कैसे अपने परिवार, सेक्सुअल हैरासमेंट, कैंसर और असफल शादी के बुरे अनुभवों को झेलते हुए वो यहां तक पहुंची हैं। सुजाता की ये बातें झकझोर देने वाली हैं । बचपन में उन्हें अपने पैरेंट्स का प्यार नहीं मिला। वो सेक्सुअल हैरासमेंट की शिकार हुईं ।



 
विज्ञापन

5 of 6
सुजाता कुमार
शादी के बाद उन्होंने एक मरे हुए बच्चे को जन्म दिया । 40 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते उन्हें कैंसर हो गया । एक तरफ सुजाता कैंसर की जंग लड़ रही थीं दूसरी ओर उनका डिवॉर्स का केस चल रहा था । सुजाता ने हर मुश्किल दौर को बड़ी ही जिंदादिली के साथ पार किया ।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुजाता कुमार
जब दोबारा कैंसर ने उन पर हमला किया तो वो बच नहीं पाईं । आखिरकार 19 अगस्त की रात उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सुजाता के जाने से बॉलीवुड सकते में है । साथ ही सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें