फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति के माहौल में वरुण धवन ने कहा- 'सब बढ़िया है', 'सुई धागा' का नया गाना रिलीज

Fri, 21 Sep 2018 05:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
varun dhawan
विज्ञापन
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली फिल्म ‘सुई-धागा’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। ऐसे में अब वरुण धवन का एक जबरदस्त गाना सामने आया हैं। गाने के वीडियो में पहले वरुण धवन फिल्म की टीम के साथ बैठकर बातें करते हैं और कहते हैं कि गणपति के माहौल में ऐसा ही गाना भी होना चाहिए। जिस पर फिल्म की टीम मना करती है तो वरुण अपनी जिद पर अड़ जाते हैं और एक दमदार गाना गाने लगते हैं।
विज्ञापन


इस गाने को सुखविंदर सिंह ने गाया है जबकि इसके बोल वरुण ग्रोवर ने लिखा है वहीं अनु मलिक ने इसका संगीत दिया है। अनुष्का शर्मा ने गाने को शेयर करते हुए लिखा कि 'जिंदगी में प्रॉब्लम जितनी भी हो, लाइफ फिर भी ता ता थैय्या है... सब बढ़िया है।'



बात करें फिल्म 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' से जुड़ी अन्य चीजों की तो इसमें ये दोनों सुपरस्टार गांव के भोले-भाले 'मौजी' और 'ममता' की भूमिका में हैं। जिनका सपना है कि वो अपना नाम दुनिया में बनाएंगे।
विज्ञापन


अनुष्का एक एम्ब्रॉइडर की भूमिका में है, जबकि वरुण एक दर्जी की भूमिका निभा रहे हैं। वरुण और अनुष्का पहली बार एक साथ आ रहे है और वो निश्चित रूप से 2018 की बहुप्रतीक्षित ऑन-स्क्रीन जोड़ी बन गए हैं। इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया ने किया है। यह फिल्म अंतर्निहित उद्यमी भावना को सलाम है, जो हमारे स्थानीय कारीगरों व युवाओं के पास है। 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' इस साल गांधी जयंती से ठीक पहले 28 सितंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें