फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्टर ने 22 साल छोटी मॉडल से रचाई शादी, #Metoo के तहत लगे थे यौनशोषण के आरोप

Fri, 28 Dec 2018 03:50 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सुहेल सेठ
फिल्म अभिनेता और व्यवसायी सुहेल सेठ (55 वर्षीय) ने 33वर्षीय मॉडल लक्ष्मी मेनन से शादी कर ली है। लंबे समय से एक- दूसरे के साथ रिश्ते में रह रहे सुहेल और लक्ष्मी क्रिसमस के मौके पर शादी के बंधन में बंध गए। वहीं दोनों की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसकी वजह दोनों की उम्र के बीच 18 साल लंबा फासला है।
 
विज्ञापन

2 of 4
सुहेल सेठ
दोनों ने अपनी शादी को बेहद गोपनीय रखा। शादी में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से लकेर प्रफुल्ल पटेल, अमर सिंह और मुजफ्फर अली समेत 25 मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। लक्ष्मी पेशे से एक मॉडल हैं। वहीं जहां तक बात सुहेल सेठ की करें तो, मीटू कैंपन के तहत करीब पांच महिलाओं ने उन पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

3 of 4
सुहेल सेठ
इन महिलाओं में मॉडल डियान्ड्रा, लेखिका इरा त्रिवेदी, पत्रकार मंदाकिनी गहलोत और लेखिका इशिता यादव का नाम शामिल हैं। आरोपों में नाम आने के बाद सुहैल सेठ को टाटा ग्रुप ने कंसल्टेंट के पद से हटा दिया था।
विज्ञापन

4 of 4
सुहेल सेठ
सुहेल इससे पहले संध्या से साल 1989 में शादी कर चुके हैं। दोनों का रिश्ता करीब चार साल बाद टूट गया था। वहीं लक्ष्मी Pirelli कैलेंडर में शामिल होने वाली पहली भारतीय मॉडल की खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें