फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: दिवाली पार्टी में सुहाना खान ने पहनी काली साड़ी, ब्लाउज की वजह से बनीं सेंटर ऑफ अट्रैक्शन

Sun, 04 Nov 2018 11:17 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
suhana khan - फोटो : instagram
शाहरुख खान इन दिनों कई सारी चीजों की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं । 2 नवंबर को शाहरुख खान ने अपना 53वां बर्थडे सेलीब्रेट किया । इसी दिन उन्होंने अपनी फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर रिलीज किया । फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है । इसी दिन शाहरुख ने अपनी बर्थडे पार्टी भी रखी । जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे थे । अब शाहरुख खान ने दिवाली पार्टी का भी आयोजन किया ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
diwali party - फोटो : instagram
शनिवार शाम को शाहरुख खान ने अपने घर पर दिवाली पार्टी रखी । इस पार्टी की थीम ब्लैक और गोल्डन थी। शाहरुख खान और गौरी खान ने काले कपड़े पहने थे। वहीं बॉलीवुड स्टार्स ने भी इन दोनों थीम को फॉलो किया । कुछ स्टार्स ब्लैक ड्रेस में दिखे तो कुछ ने गोल्डन कपड़ों में कहर ढाया ।
 
विज्ञापन

3 of 6
shahrukh kajol - फोटो : instagram
पार्टी में काजोल, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, करण जौहर, आमिर खान, विद्या बालन, जया बच्चन, श्वेता नंदा, सिद्धार्थ राय कपूर, अनन्या पांडे, सारा अली खान और शनाया कपूर जैसी बड़ी हस्तियां पहुंचीं । जब पार्टी में शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने एंट्री ली तो सभी देखते रह गए ।
 

4 of 6
suhana khan - फोटो : instagram
एक ओर गौरी खान ब्लैक और गोल्डन कलर के लहंगे में नजर आईं । वहीं उन्होंने बेटी सुहाना के लिए साड़ी चुनी । ब्लैक कलर की साड़ी में सुहाना की खूबसूरती और बढ़ गई थी । इस ड्रेस की सबसे खास चीज थी इसका ब्लाउज । सुहाना ने साड़ी के साथ बेहद स्टाइलिश ब्लाउज पहना था जो इसकी खूबसूरती बढ़ा रहा था ।
 
विज्ञापन

5 of 6
suhana khan - फोटो : instagram
शाहरुख की इस दिवाली पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । आलिया ने इस मौके पर काले रंग का लहंगा हुआ था। इसके साथ ही गोल्डन रंग के इयरिंग और छोटी सी बिंदी उनके लुक में चार चांद लगा रही थी। आलिया ने इस पार्टी में फिल्म मेकर करण जौहर के साथ जमकर पोज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
suhana khan - फोटो : instagram
बता दें कि शाहरुख खान से पहले फैशन डिजाइनर संदीप खोसला और करीना कपूर ने भी दिवाली पार्टी रखी थी । दिवाली तक बॉलीवुड में पार्टी का दौर जारी रहेगा । साथ ही स्टार्स के महंगे और यूनिक लुक भी देखने को मिलेंगे । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें