फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 साल पहले करण जौहर की वजह से डेब्यू नहीं कर पाईं सुहाना खान, खास दोस्त ने किया खुलासा

Sun, 02 Jun 2019 05:27 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Suhana Khan - फोटो : instagram
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के बॉलीवुड में डेब्यू करने की खबरें अक्सर आती रहती हैं। सुहाना फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही बहुत फेमस हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई फैंस पेज भी हैं। लेकिन हाल ही में इस बात का खुलासा हुआ कि सुहाना खान ने 9 साल पहले एक फिल्म में काम किया था लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि वो डेब्यू करने से चूक गईं।
विज्ञापन

2 of 5
ananya pandey - फोटो : social media
चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने कुछ दिनों पहले ही करण जौहर के बैनर में बनी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में कदम रखा है। अनन्या ने एक इंटरव्यू में बताया कि सुहाना खान 9 साल पहले अपने पिता शाहरुख खान की फिल्म 'माई नेम इज खान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन करण जौहर की वजह से ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

3 of 5
karan johar and shahrukh khan - फोटो : social media
टाइम्स इंटरनेट से बात करते हुए अनन्या ने बताया कि वो और सुहाना 'माई नेम इज खान' की शूटिंग पर गए थे, जहां उन्होंने एक सीन में एक्टिंग भी की थी। अनन्या ने कहा, 'मुझे याद है मैं सुहाना के साथ शाहरुख अंकल की माई नेम इज खान के सेट पर गए थे। वो अमेरिका में कोई सीन शूट कर रहे थे। करण को सीन में कुछ लोगों की जरूरत थी जो टहल सकें और फ्रेम को भर सकें। उन्होंने हम दोनों से भी कहा कि हम सीन में आ जाएं। यह सुनकर हम काफी एक्साइटेड हो गए। उन्होंने उस सीन के लिए 7-8 टेक लिए और हमने हर टेक में ओवरएक्टिंग की थी।'

4 of 5
सुहाना खान
अनन्या ने आगे बताया, 'जब फिल्म रिलीज हुई तो मैं और सुहाना अपने आपको स्क्रीन पर देखने के लिए उत्साहित थे लेकिन जब हम देखने गए तो हमारा सीन ही गायब था। फिल्म से हमारे सीन को काट दिया गया था। हम दोनों बहुत दुखी हुए थे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ananya Pandey - फोटो : instagram
अनन्या पांडे ने बताया, 'सुहाना का डेब्यू माई नेम इज खान से नहीं हो पाया लेकिन वो बॉलीवुड में आने के लिए काफी उत्साहित हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें