zoya akhtar
- फोटो : file photo
'गली ब्वॉय' की डायरेक्टर की लव लाइफ को लेकर खुलासा
फिल्म 'गली ब्वॉय' की डायरेक्टर जोया अख्तर ने अपनी लव लाइफ को लेकर खुलासा किया है। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार जोया अख्तर ने कहा है कि वह अभी सिंगल हैं। इससे पहले उनकी जिंदगी में एक शख्स था जो काफी स्मार्ट और खुशमिजाज था, लेकिन कुछ कमियों के चलते उन्होंने रिश्ता खत्म कर लिया। जोया ने आगे कहा कि उन्हें अब ऐसे शख्स की जरूरत है जो उन्हें उनकी तरह प्यार करे। जोया अख्तर ने और भी कई खुलासे किए। आपको बता दें कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गली ब्वॉय' को भारत की तरफ से ऑस्कर 2020 के लिए भेजा गया है।