सुहाना खान
- फोटो : instagram/suhanakhan2
सुहाना ने पोस्ट में ये भी लिखा था कि, 'इस वक्त दुनिया में कई सारी बातें चल रही हैं और ये भी एक मुद्दा है जिस पर ध्यान देने की जरूरत है। ये सिर्फ मेरे बारे में नहीं है बल्कि ये उन सभी लड़के और लड़कियों के बारे में हैं जिन्हें बचपन से ही रंग को लेकर छोटा महसूस करवाया जाता है। मेरे स्किन टोन के कारण मुझे बदसूरत बताया गया था'। सुहाना ने कहा कि, 'हम सबकी स्किन टोन अलग है और आप चाहकर भी खुद को मेलनिन से अलग नहीं कर सकते। अपने ही लोगों से नफरत करना बताता है कि अंदर से आप कितने कुंठित हैं'।