फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suhana Khan: मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं शाहरुख की लाड़ली सुहाना खान, फैंस ने पूछा- वह कौन है?

Wed, 23 Mar 2022 08:48 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहकर भी अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। सुहाना आए दिन किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मिस्ट्री मैन के साथ सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहकर भी अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। सुहाना आए दिन किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहती हैं। वह अक्सर अपनी खास दोस्त अनन्या पांडे और शनाया कपूर के साथ नजर आती हैं। लेकिन हाल ही में सुहाना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल सामने आए इन तस्वीरों में अभिनेत्री अनन्या और शनाया को छोड़ अपने किसी दूसरे दोस्त के साथ नजर आ रही हैं। इस नए दोस्त के साथ सामने आईं सुहाना की तस्वीरें आग की तरह इंटरनेट पर फैल चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मिस्ट्री मैन के साथ सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सुहाना को मंगलवार रात उनके घर मन्नत के बाहर एक मिस्ट्री मैन के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी के कैमरे से बचने के लिए सुहाना अपना चेहरा भी छुपाती नजर आईं। बॉलीवुड में अपने डेब्यू को लेकर चर्चा में रहने वालीं सुहाना जैसे ही कैमरे की नजर में आईं उन्होंने तुरंत अपना चेहरा छुपा लिया। इस दौरान सुहाना के साथ कार में एक व्यक्ति भी नजर आया, जिसे उनके फैंस मिस्ट्री मैन का नाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मिस्ट्री मैन के साथ सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
सुहाना के साथ ही उनके इस मिस्ट्री मैंने भी कैमरे से अपना मुंह छुपा लिया। सामने आईं तस्वीरों को देख ऐसा भी लग रहा है कि आगे की सीट पर खुशी कपूर भी मौजूद थीं। सुहाना की इन तस्वीरों के देख सोशल मीडिया पर नेटिजन्स मिस्ट्री मैन के बारे में जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। सुहाना की तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने पूछा- मिस्ट्री मैन कौन है। वहीं एक अन्य ने कमेंट करते हुए पूछा- वह कौन है?

4 of 5
सुहाना खान सफेद लहंगे में - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान और गौरी की बेटी सुहाना न्यूयॉर्क में अपनी पढ़ाई कर रही थीं। फिलहाल वह अपना ग्रेजुएशन पूरा कर वापस भारत लौट आई हैं। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से एक्टिंग की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने इंग्लैंड के आर्डिंगली कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है। सुहाना के बॉलीवुड डेब्यू की बात करें तो उम्मीद जताई जा रही है कि वह जल्द ही जोया अख्तर की लोकप्रिय कॉमिक आर्ची के हिंदी रूपांतरण के साथ इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनन्या पांडे, शनाया कपूर और सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर कॉमिक के इस हिंदी रूपांतरण में जाह्नवी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं सुहाना की बात करें तो बॉलीवुड में आने से पहले ही सुहाना फैन फॉलोइंग के मामले में बड़े-बड़े सितारों को टक्कर देती नजर आती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिन्हें उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें