शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) उन स्टार किड्स में शुमार हैं, जो हमेशा लाइम लाइट में रहते हैं। वो जब भी सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती हैं, उसके कुछ ही देर बाद तस्वीर वायरल होने लगती है। आज सुहाना खान का जन्मदिन है, वह 20 साल की हो गई हैं। सुहाना ने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट से पब्लिक किया है, जिस पर वह तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सुहाना का लुक पहले से काफी बदल गया है।