आज सुपरस्टार शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना अपना 19वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड के स्टार किड्स में अपना स्टारडम बनाने वालों में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बहुत आगे हैं वो लगातार खबरों में बनी रहती हैं। सुहाना का ड्रेसिंग सेंस और उनका लुक अक्सर सोशल मीडिया में वायरल होता रहता है। आज सुहाना के जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो आपने पहले नहीं सुनी होगी।