बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान आज अपना 21वां जन्मदिन मना रही हैं। सुहाना ने भले ही बॉलीवुड में कदम न रखा हो, लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर वो किसी स्टार से कम नहीं हैं। सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, जहां वो अपने फैंस के साथ खूब जुड़ी रहती हैं और लोग भी सुहाना को बेहद पसंद करते हैं। सुहाना की हर तस्वीर सोशल मीडिया पर चंद मिनटों में वायरल हो जाती है। इसी बीच सुहाना खान की मां यानी गौरी खान ने अपनी लाडली के जन्मदिन पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। तस्वीर के साथ-साथ गौरी ने अपनी बेटी के लिए असीमित प्यार को भी बयां किया है। गौरी ने सुहाना के लिए प्यार भरा कैप्शन लिखा है। वहीं खास दोस्तों के साथ-साथ फैंस भी सुहाना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे है।