फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Archies: ‘द आर्चीज’ के सेट से सुहाना, खुशी, अगस्त्य और जहान का फर्स्ट लुक रिवील, सोशल मीडिया पर फोटो हो रही वायरल

Thu, 24 Mar 2022 10:42 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सुहाना खान और खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जोया अख्तर की अपकमिंग म्यूजिकल टाइटल्ड ‘द आर्चीज’ से सुहाना खान, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा और जहान कपूर का पहला लुक सामने आ गया है। यह सभी स्टार किड्स इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। 

विज्ञापन

2 of 4
अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर, सुहाना खान, और जहान कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में सुहाना खान वेरोनिका, अगस्त्य आर्ची एंड्रयूस, खुशी बैटी कूपर और जहान जगहेड जॉन्स के किरदार निभाते नजर आएंगे। सभी स्टार किड द आर्चीज के सेट पर अपने लुक टेस्ट के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान सभी के लुक को कैप्चर कर लिया गया। वहीं, जोया अख्तर पिछले कई समय से इस फिल्म की तैयारी में लगी हुई थी। वह कोशिश कर रही हैं कि सुहाना खान, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा और जहान कपूर अपनी डेब्यू फिल्म में बेहतरीन प्रदर्शन करे और लोगों के दिलों में जगह बना पाए। इसके लिए जोया अक्सर सभी के साथ फिल्म की तैयारी में लगी रहती हैं। अभी कुछ दिनों पहले सुहाना को भी जोहा के ऑफिस जाते हुए देखा गया था।

विज्ञापन

3 of 4
जोया अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले साल ही जोया अख्तर ने अपने इस नए प्रोजेक्ट के बारे में घोषणा कर कहा था कि वह इसके लिए काफी उत्सुक हैं। उन्होंने कहा था कि 'द आर्चीज' उनके जिंदगी का हिस्सा रहा है। वहीं, इसके सभी किरदारों को दुनिया भर में बहुत पसंद किया जाता है। जोया ने कहा कि मेरी यही कोशिश रही कि मैं इस फिल्म को ऐसा बना दूं, जो लोगों को उनके पुराने दिन याद करा दें।

विज्ञापन

4 of 4
जोया अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि जोया अख्तर जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, दिल धड़कने दो और गली ब्वॉय जैसी फिल्मों कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं। वहीं, अब वो इन स्टार किड्स के साथ फिर से वापस लौट रही हैं। जहां खुशी, अगस्त्य और जहान पहली बार एक्टिंग करते नजर आएंगे, तो इससे पहले सुहाना एक शॉर्ट फिल्म 'द ग्रेट पार्ट ऑफ ब्लू' में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें