फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागरात में फिल्माया जाएगा 'थ्रीसम', माना जा रहा भारतीय टेलीविजन का सबसे बोल्ड सीन

Sun, 24 Dec 2017 09:30 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
डेली सोप 'एक दीवाना था' की गिनती टेलिविजन के सबसे चर्चित शो में होती है। अबकी बार इस शो में कुछ ऐसा होने वाला है जिसके बारे में जानते ही दर्शकों में खलबली मच जाएगी। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो में व्योम और शरण्या की शादी सीक्वेंस के बाद एक सुहागरात का सीन फिल्माया जाने वाला है।
विज्ञापन

2 of 4
अबतक आपने कई टीवी शो में सुहागरात का सीन देखा होगा, लेकिन जो अब होने वाला है उसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। जी, हां शो में शादी के बाद सुहागरात का सीन दिखाया जाएगा जिसे अबतक सबसे बोल्ड सीन मना जा रहा है। शो के मेकर्स इस शो में सुहागरात सीक्वेंस थोड़ा हटके दिखाने वाले हैं।
विज्ञापन

3 of 4
शो में टीवी का सबसे बोल्ड शूट दिखाया जाना है जिसमें पहली बार टीवी पर 'थ्रीसम' संबंध दिखाए जाएंगे। शो में लीड एक्टर नामिक पॉल, डोनल बिस्ट और विक्रम आदित्य सिंह लीड रोल में नजर आ रहे हैं। शरण्या और व्योम की शादी के बाद सुहागरात में ये सीन शूट किया जाएगा। सीन में शिव भी होगा।
विज्ञापन

4 of 4
बता दें कि शो की कहानी के मुताबिक शि‍व, शरण्या से बेहद प्यार करता था, लेकिन एक हादसे में मौत के बाद अब वो आत्मा बनकर शरण्या को पाना चाहता है। याददाश्त जाने के बाद शरण्या उसे भूल चुकी है। वहीं व्योम भी शरण्या से बहुत प्यार करता है। मगर अब ये देखना दिलचस्प होगा कि शि‍व इन दोनों को अलग के लिए किस हद तक जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें