फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सुगंधा मिश्रा ने लगाई संकेत भोसले के नाम की मेहंदी, जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में

Sun, 25 Apr 2021 03:18 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुगंधा मिश्रा - संकेत भोसले मेहंदी सेरेमनी - फोटो : सोशल मीडिया
द कपिल शर्मा’ शो में टीचर ‘विद्यावती’ का रोल निभा चुकीं कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर मंगेतर संग अपनी तस्वीरें साझा कर फैंस को चौंका दिया था। जी हां सुगंधा और उनके साथ कपिल शर्मा शो में दिखने वाले संकेत भोसले आज से ठीक एक दिन बाद शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों ने अपनी प्री वेडिंग शूट की तस्वीरें साझा कर फैंस को यह खुशखबरी दी थी। वहीं दोनों की शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। सुगंधा मिश्रा की मेंहदी सेरेमनी का वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
सुगंधा मिश्रा, संकेत भोसले - फोटो : सोशल मीडिया
यह वायरल वीडियो डॉक्टर संकेत भोसले ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। जिसमें सुगंधा अपने मेहंदी लगे हाथ दिखा रही हैं और बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर मेहंदी लगा के रखना गाना चल रहा है। सुगंधा और संकेत दोनों ही काफी खुश नजर आ रहे हैं और शादी की रस्मों का भरपूर आनंद लेते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
संकेत भोसले - सुगंधा मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि खुद संकेत भी सुगंधा से वीडियो कॉल के जरिये बात कर रहे हैं और दोनों एक दूसरे को अपनी-अपनी मेहंदी दिखा रहे हैं। वहीं संकेत शाहरुख खान के स्टाइल में सुगंधा को फ्लाइंग किस भी देते हैं। दोनों का यह प्यार भरा वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है और लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
 

4 of 5
सुगंधा मिश्रा - संकेत भोसले - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि सुगंधा और संकेत काफी साल से बहुत अच्छे दोस्त हैं और उनके अफेयर के खबरों की चर्चा लंबे समय से चल रही थी। लेकिन अब इन सब अफवाहों पर दोनों ने विराम लगा दिया है और 26 अप्रैल को दोनों एक हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'द कपिल शर्मा शो' में संकेत भोसले- सुगंधा मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो संकेत भोसले 'द कपिल शर्मा शो' में संजय दत्त का किरदार निभाते थे। वहीं सुगंधा मिश्रा भी कई अलग-अलग किरदारों में नजर आती थीं। कपिल के शो के अलावा संकेत भोसले 'बाबा की चौकी' के भी होस्ट हैं। वहीं सुगंधा आखिरी बार एक सिंगिंग रियलिटी शो 'तारे जमीन पर' होस्ट करते हुए नजर आई थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें