फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधीर मिश्रा ने बताई बॉलीवुड में निर्देशकों की हैसियत, शेखर कपूर ने दी बेहतरीन सलाह

Sun, 28 Jun 2020 06:23 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुधीर मिश्रा, शेखर कपूर - फोटो : Social Media
बॉलीवुड में इन दिनों नेपोटिज्म की बहस जमकर छिड़ी हुई है। अभिनेता ही नहीं बल्कि म्यूजिक डायरेक्टर्स, सिंगर्स और अब तो निर्देशक भी इस बहस में शामिल हो गए हैं। सभी अपने आप को नेपोटिज्म का शिकार बता रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि इंडस्ट्री में अब होड़ मचने लगी है और इस होड़ में सभी अपने आप को ज्यादा पीड़ित बताने में लगे हुए हैं। इसी होड़ में शामिल हुए हैं अब निर्देशक सुधीर मिश्रा।
विज्ञापन

2 of 6
sudhir mishra
अब निर्देशक सुधीर मिश्रा ने ट्वीट के जरिए इंडस्ट्री में निर्देशकों की हलत के बारे में बात की है। सुधीर मिश्रा ने अपने ट्वीट में सुपरवाइजर्स का जिक्र किया है। तो वहीं शेखर कपूर ने भी सुधीर मिश्रा को एक बेहतरीन सलाह दी है। सिर्फ शेखर ही नहीं बल्कि हंसल मेहता और अपूर्व असरानी ने भी सुधीर के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

3 of 6
sudhir mishra - फोटो : social media
सुधीर मिश्रा ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट करते हुए लिखा, 'यहां निर्देशकों की शक्ति को छीनने का जानबूझकर प्रयास किया गया है। अब हर जगह सुपरवाइजर होते हैं।'

4 of 6
shekhar kapoor - फोटो : file photo
सुधीर के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए शेखर ने लिखा, 'क्योंकि मैंने खुद कभी भी मॉनीटर का सेट पर इस्तेमाल नहीं किया। मैं एक्शन बोलने से पहले ही मॉनीटर स्विच ऑफ कर दिया करता था। और मुझे उन सो कॉल्ड सुपरवाइजर्स के चेहरे पर परेशानी देखना पसंद था। यदि कोई बराबरी से खड़ा रहता तो मैं कह देता था कि एक जगह पर दो निर्देशक नहीं हो सकते। अगर है तो उन्हें लात मारकर बाहर कर दो।'

विज्ञापन

5 of 6
Hansal Mehta
सिर्फ शेखर ही नहीं बल्कि हंसल मेहता और अपूर्व असरानी ने भी सुधीर मिश्रा के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हंसल मेहता ने सुधीर की बात का समर्थन करते हुए लिखा, 'हम लोगों को कला के क्षेत्र में बहुत ही भद्दे तरीके से रिप्रेजेंट किया गया है। इसलिए हम इनकी चपेट में आ गए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
apurva asrani - फोटो : social media
वहीं अपूर्व असरानी का इस मामले पर अलग ही सोचना है। असरानी ने लिखा, 'अब खेल बदल रहा है। ये वापस स्टूडियो सिस्टम की तरफ जा रहा है। कॉर्पोरेट प्रभारी के साथ। इस कार्य को संतुलन के साथ करना होगा। निर्देशक को लोगों का और उनके अहंकार का प्रबंधक होना चाहिए।'



पढ़ें: आरडी बर्मन के बुरे दौर को लेकर एक शख्स ने जावेद अख्तर से पूछा ऐसा सवाल, अब गीतकार ने दिया ये जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें