सुधीर बाबू
- फोटो : Social media
सुधीर बाबू का जन्म 11 मई 1980 में आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से नहीं, बल्कि बैंडमिंटन खिलाड़ी बनकर की। इसके बाद उन्होंने तेलुगू फिल्मों में कदम रखा। अभिनेता ने साल 2010 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म 'ये माया चेसावे' की थी, इस फिल्म में वह सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के साथ नजर आए थे। 'प्रेमा कथा चित्रम' से उन्हें साउथ इंडस्ट्री में पहचान मिली। फिर, वह कई साउथ फिल्मों में नजर आए, जिसके दम पर उन्होंने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई।