फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का अपमान करने पर इस बॉलीवुड हस्ती ने अनुराग कश्यप की लगाई क्लास, कही ये बात

Wed, 15 Jan 2020 08:53 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anurag Kashyap, Suchitra Krishnamoorthi - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप फिल्मों के अलावा अपने सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी सहित कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने बहुत बार आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। सरकार की आलोचना करने पर अब गायिका सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अनुराग कश्यप पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन

2 of 5
सुचित्रा कृष्णमूर्ति
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप के खिलाफ टिप्पणी की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'भाई अपना काम ढंग से करो, सेक्रेड गेम्स और घोस्ट स्टोरीज जैसे बकवास बनाते हो। नाकामी पचती नहीं है इसलिए पीएम मोदी का अपमान करने में लगे हो।' हालांकि थोड़ी ही देर बात सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अनुराग कश्यप के खिलाफ किए इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
Anurag Kashyap - फोटो : Social Media
इसके बाद उन्होंने बताया कि, 'मैं किसी भी तरह की तू-तू मैं-मैं में नहीं पड़ना चाहती।' सुचित्रा कृष्णमूर्ति के इस ट्वीट के काफी चर्चा हो रही है। वहीं अनुराग कश्यप की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स पिछले साल आई थी, जिसकों दर्शक का कम प्यार मिला। जबकि घोस्ट स्टोरीज इस साल एक जनवरी को रिलीज हुई थी। चार लघु कहानियों वाली घोस्ट स्टोरीज बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है।

4 of 5
Anurag Kashyap and PM Modi - फोटो : twitter
आपको बता दें कि फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप हाल ही में केंद्र सरकार पर लगातार निशाना साधे। उन्होंने कुछ ट्वीट्स में मर्यादा लांघते हुए कई अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया। जिस पर भारतीय जनता पार्टी ने भी अनुराग कश्यप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भाजपा ने निर्देशक के कुछ पत्र सोशल मीडिया पर लीक कर दिए थे। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने ट्विटर पर अनुराग कश्यप के पत्रों की कॉपी साझा करते हुए लिखा है, 'पिटी हुई फिल्मों के लिए सरकारी भीख ना मिली तो अनुराग कश्यप कुंठित होकर गाली-गलौज पर उतर आए, कुछ सरकारें इनकी फ्लॉप फिल्मों पर भी करोड़ों देती थीं, यश भारती के पेंशन की शहद भी चटाती थीं, योगी जी ने मुफ्त की पेंशन बंद कर पैसा गरीबों, विधवाओं, किसानों में बांट दिया, यही चिढ़ है इनकी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anurag Kashyap - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
एक और ट्वीट में शलभ मणि त्रिपाठी ने लिखा है, 'मोदी जी, अमित शाह जी और योगी जी से नफरत की वजह तो समझिए, पिटी फिल्मों पर भी जनता की गाढ़ी कमाई उड़ाते हुए बांटने वाली सरकारी भीख और पेंशन की बख्शीश बीजेपी सरकार आते ही बंद हो गई, फिर क्या मुफ्तखोरों में नफरत तो भड़कनी ही है।' 2016 में उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार ने अनुराग कश्यप की फिल्म  'मसान' के लिए 2 करोड़ रूपये का अनुदान दिया था। वहीं अनुराग ने फिल्म मुक्काबाज और सांड की आंख के लिए भी अनुदान मांगा था लेकिन कई औपचारिकताएं के पूरी ना होने की वजह से योगी सरकार ने दोनों ही फिल्मों को अनुदान नहीं दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें