फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल बाद फिल्म रॉ से होगी सुचित्रा की वापसी, जॉन अब्राहम के साथ आएंगी नजर

Mon, 14 Jan 2019 06:55 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
bollywood - फोटो : self
विज्ञापन
जॉन अब्राहम की फिल्म रॉ (रोमियो अकबर वॉल्टर) से मशहूर अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति की नौ साल बाद बड़े परदे पर वापसी हो रही है। राम गोपाल वर्मा की फिल्म रण में आखिरी बार दिखीं सुचित्रा के किरदार को रॉ की टीम बहुत उत्साहित है।
विज्ञापन


12 अप्रैल को रिलीज होने जा रही जॉन अब्राहम की इस साल की पहली फिल्म 70 के दशक की कहानी है जिसमें वह एक जासूस का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में जॉन एक दर्जन से ज्यादा अलग अलग लुक्स में दिखेंगे और इन्हीं किरदारों में से एक के साथ जुडी है कहानी सुचित्रा के किरदार की। मशहूर निर्माता निर्देशक शेखर कपूर से अलगाव के बाद से 43 वर्षीया सुचित्रा कृष्णमूर्ति फिल्मों से दूर ही रही हैं और अपना ज्यादातर समय वह चैरिटी के कामों में व्यतीत करती हैं।

रोमिया अकबर वॉल्टर के निर्देशक रॉबी ग्रेवाल ने इस फिल्म में लीड रोल के लिए पहले सुशांत सिंह राजपूत के संपर्क किया था। सुशांत को ये कहानी पसंद भी आई लेकिन सुशांत 70 के ही दशक की एक और फिल्म सोन चिड़िया की शूटिग तब तक शुरू कर चुके थे और नहीं चाहते थे कि एक ही कालखंड की दो फिल्में वह एक साथ करें। इसके बाद फिल्म में जॉन अब्राहम की एंट्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें