फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर बात करते परिवार की फोटो शेयर कर बोलीं आशा-अलेक्जेंडर ग्राहम बेल का शुक्रिया

Tue, 15 Jan 2019 12:31 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आशा भोसले
आजकल लोग अपनी वर्चुअल लाइफ में इतना व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास दूसरे व्यक्ति के लिए समय नहीं है। इस बात का ताजा उदाहरण प्रसिद्ध सिंगर आशा भोसले ने हम सबके सामने रखा है। आशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके साथ के सभी लोग मोबाइल फोन पर व्यस्त दिखाई दे रहे हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
आशा भोसले - फोटो : SELF
वहीं आशा ने फोटो को शेयर करते हुए टेलिफोन के आविष्कारक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल पर तंज कसा है। आशा भोसले ने लिखा है, बागडोगरा से कोलकाता तक...मेरे पास कितने अच्छे लोग का साथ है, लेकिन कोई भी बात करने के लिए नहीं है। अलेक्जेंडर ग्राहम बेल का शुक्रिया।


 
विज्ञापन

3 of 4
asha bhosle - फोटो : अमर उजाला
 
तस्वीर में आशा ताई के साथ सुदेश भोसले और सिद्धांत भोसले हैं जो अपने- अपने फोन में बिजी दिखाई दे रहे हैं। आशा भोसले को यह ट्वीट उन लोगों की तरफ इशारा करता है, जो अपना समय किसी से बात करने में खर्च करने के बजाए अपने फोन के साथ बिताना ज्यादा पसंद करते हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
Asha Bhosle Donates Money To Kids
वहीं तस्वीर में आप साफ देख सकते हैं कि आशा भोसले के हाथ में कोई इलेक्ट्रानिक डिवाइस नहीं है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग आशा भोसले के इस ट्वीट का समर्थन कर रहे हैं। उनका कहना है कि, अगर उनके सामने आशा भोसले जैसी महान गायिका बैठी हो तो वे फोन तरफ बिल्कुल भी नहीं देखते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें