फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्की कौशल पर डायरेक्टर का तंज, 'ब्रेकअप तो हो चुका अब उन्हें कटरीना-आलिया को डेट करना है'

Fri, 22 Mar 2019 12:00 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
vicky kaushal
विक्की कौशल ने एक के बाद एक 'उरी', 'संजू' और 'राजी' जैसी बलॉकबस्टर फिल्में दी हैं । इस सफलता के बाद वो फिल्म मेकर्स की टॉप लिस्ट में शुमार हो गए हैं । डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विक्की को अपनी फिल्म में साइन करना चाहते हैं । इस बीच एक डायरेक्टर ने खुलासा किया है कि सफलता विक्की के सिर पर चढ़ गई है । 
विज्ञापन

2 of 5
Vicky Kaushal, Harleen Sethi - फोटो : instagram
विक्की के साथ काम कर चुके एक डायरेक्टर ने डेक्कन क्रॉनिकल से बात की। इस दौरान उन्होंने बताया, 'मैं विक्की को फिर से अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता हूं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं लंबे समय तक उन्हें बर्दाश्त कर पाऊंगा। उतने ही पैसों में मुझे वो एक्टर नहीं मिलेगा।'
विज्ञापन

3 of 5
Vicky Kaushal, Katrina Kaif - फोटो : instagram
'उसकी मार्केट वैल्यू बढ़ गई है। अब वो करण जौहर और उनसे जुड़े लोगों के आस-पास घूमने लगा है। मुझे लगता है कि वो अच्छे से विक्की को बता पा रहे होंगे कि कैसे आगे बढ़ना है और ये अच्छा भी है ।' डायरेक्टर से पूछा गया कि क्या सफलता विक्की के सिर पर चढ़ गई है।

4 of 5
vicky kaushal, katrina kaif, harleen sethi - फोटो : social media
खबरों की मानें तो विक्की का उनकी गर्लफ्रेंड हरलीन शेट्टी से ब्रेकअप हो गया है । विक्की की भूमि पेडनेकर से नजदीकियां इस ब्रेकअप की वजह बताई जा रही है । वहीं कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, विक्की कटरीना कैफ से भी नजदीकियां बढ़ा रहे हैं । इस पर डायरेक्टर ने कहा, 'विक्की को स्टारडम मिलने की वजह से उनका ब्रेकअप हुआ है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
'विक्की को लगता है कि अब उन्हें कटरीना कैफ या आलिया भट्ट को डेट करना चाहिए । सफलता की सीढ़ी वो तेजी से चढ़ रहे हैं लेकिन ये नहीं देख रहे कि जमीन उनके नीचे है।' अगर ये सारी बातें सही हैं तो विक्की को संभलने की जरूरत है । फिलहाल विक्की के पास 'तख्त' और 'ऊधम सिंह' की बायोपिक है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें