सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
सियासत और सिनेमा का मेल
सुब्रत रॉय सहारा का अखबार जमा। फिर टीवी चैनल जमा और उसके बाद उनका पदार्पण हुआ सिने जगत में। अमिताभ बच्चन उन्हीं दिनों अपनी फिल्मों से दूरी खत्म करके वापस काम पर लौटे थे और उन्होंने पहली बार देश में मिस वर्ल्ड कराने का एलान किया। अमिताभ बच्चन की इसी दौरान खुली कंपनी एबी कॉर्प ने दोनों हाथों से पैसा लुटाया और नतीजा ये हुआ कि वह दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गए। उधर, सियासी चक्र उत्तर में इतनी तेजी से घूम रहा था कि मुलायम सिंह यादव लखनऊ की राजनीति से निकलकर दिल्ली के सूबेदार बन गए और उन्हें रक्षा मंत्री का पद भी मिल गया। और, सुब्रत रात सहारा को इसी दौरान मिले अमर सिंह। सियासत, सिनेमा और सत्ता संतुलन का जो सूत्र अमर सिंह के हाथ लगा, उसने आने वाले दिनों में लखनऊ की तस्वीर बदल दी।