फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत के शव की तस्वीर को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी ने किया यह दावा, एक्टर के दोस्त ने बताई सच्चाई

Sun, 23 Aug 2020 08:54 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुब्रमण्यम स्वामी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। बीते रोज सीबीआई की टीम सुशांत के घर सीन रीक्रिऐट करने पहुंची थीं। सुशांत केस में शुरू से ही मुखर रहे सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा था कि सुशांत के शव की कोई तस्वीर ही उपलब्ध नहीं है। वहीं अब सुशांत सिंह राजपूत के पारिवारिक दोस्त नीलोत्पल मृणाल इस ट्वीट से इत्तेफाक नहीं रखते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार - फोटो : सोशल मीडिया
नीलोत्पल मृणाल ने कहा, 'हमने अंतिम संस्कार करने से पहले सुशांत सिंह राजपूत के शव को देखा था और तस्वीरें भी क्लिक की गईं। तस्वीरें सुशांत के परिवार के पास हैं।' नीलोत्पल सुशांत के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान में मौजूद थे। उन्होंने  सुशांत के शव को कंधा भी दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
सुब्रमण्यम स्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
बता दें सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा था- 'क्या दाह संस्कार से पहले माता-पिता और रिश्तेदारों को कभी भी अपने सुशांत सिंह राजपूत के शरीर की झलक को मिली? यदि इसका उत्तर नहीं है तो श्मशान का झूठा पता देना समझ में आता है। कोई फोटोग्राफ उपलब्ध नहीं है!'
 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई पूरी मुस्तैदी से जांच कर रही है। सीबीआई की पूछताछ में सुशांत की अटॉप्सी करने वाले एक डॉक्टर ने बताया कि मुंबई पुलिस के कहने पर सुशांत का पोस्टमॉर्टम जल्दी में किया गया। शनिवार को सीबीआई की एक टीम कूपर अस्पताल पहुंची, जहां सुशांत की अटॉप्सी करने वाले डॉक्टरों से पूछताछ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के केस की कमान सीबीआई के हाथ में आते ही इसकी जांच तेजी से आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। बता दें 14 जून की दोपहर को सुशांत का शव उनके बांद्रा वाले फ्लैट पर मिला था। मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में कहा कि उन्होंने आत्महत्या की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें