पर्दे पर एक्टिंग कर रहे सितारों के सीने में भी एक दिल होता है, जो सिर्फ नायक या नायिका के लिए ही नहीं सड़क किनारे अकेले पड़े बच्चे को देखकर भी धड़क जाता है। हमें लगता है कि सितारे बेहद शान के साथ जिंदगी जीते हैं। इसलिए उन्हें परेशानी उठाने का क्या पता? लेकिन सब ऐसे नहीं होते। बॉलीवुड के कई जाने-माने सितारों ने ना सिर्फ ऐसी नन्हीं जानों को पाला है, जिन्हें मरने के लिए सड़क किनारे छोड़ दिया गया था, बल्कि वो सब किया जो एक मां अपने कोख से जन्में बच्चे के लिए करती है।
विज्ञापन
2 of 10
सुष्मिता सेन
- फोटो : file photo
विश्व सुंदरी सुष्मिता सेन की जिंदगी में कई रोमांस रहे, कई अफेसर रहे उनकी जिंदगी में कई मर्द आए और चले गए। लेकिन उनकी जिंदगी में दो छोटी-छोटी परियां आईं तो अपनी सारी व्यस्तताओं को पीछे कर सुष ने इनको ही अपनी जिंदगी बना लिया। सुष्मिता सेन ने रेने और अलीशा नाम की दो बेटियां गोद ली हैं। सुष्मिता कई मौकों पर कह चुकी हैं कि उन्हें अपनी बेटियों के साथ इतनी खुशी मिलती है कि शादी करने की जरूरत ही नहीं लगती। अभिनेत्री का फिल्मों से दूरी की बड़ी वजह भी उनका अपनी बच्चियों को समय देना है।
विज्ञापन
3 of 10
अपने बेटे और गोद ली हुई बेटी के साथ मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : file photo
मिथुन चक्रवर्ती के चार बच्चे हैं। दो बेटियां और दो बेटे। लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि उनकी छोटी बेटी इशानी उनको एक कूड़े के ढेर पर मिली थी। पर्दे पर कई गुंडो को धूल चटाने वाले मिथुन ने जब एक दूध-पीती बच्ची की आवाज सुनी तो उनका दिल भर आया और वो उसे घर ले आए। मिथुन इशानी को बिलकुल उसी तरह रखते हैं। जैसे उनके दूसरे बच्चे।
4 of 10
Raveena Tandon
- फोटो : amar ujala
किसी को जिंदगी देने के लिए कोई अपना सबकुछ दांव पर लगा सकता है? वो भी तब जब वो उसका कुछ भी ना लगता हो। रवीना टंडन के बारे में जानकर आप कहेंगे कि हां कुछ लोग ऐसे भी होते हैं। जिस उम्र में हीरोइन के दिमाग में सिर्फ और सिर्फ करियर होता है। उस उम्र में रवीना टंडन ने दो बेटियां गोद लीं और उनको बेहतर जिंदगी देने की ठान ली। उस वक्त रवीना टंडन की उम्र 21 साल की थी, जब उन्होंने पूजा और छाया को गोद लिया और उन्हें पाला-पोसा।
विज्ञापन
5 of 10
सलमान-सोहेल के साथ अर्पिता
- फोटो : file photo
सलमान की बहन अर्पिता आज जाना-पहचाना चेहरा हैं। लेकिन सलमान की चहेती अर्पिता सलीम खान की बेटी नहीं, उसको उन्होंने गोद लिया। आज अर्पिता खान परिवार की जान हैं। हिन्दू लड़की को मुस्लिम परिवार में इतने प्यार का ऐसा उदाहरण भारत में ही मुमकिन है। यहां तक कि सलमान की बहन अलवीरा उनके साथ कम दिखती हैं और अर्पिता ज्यादा।
विज्ञापन
6 of 10
Nikkhil Advani
- फोटो : amar ujala
'कुछ-कुछ होता है' और 'कल हो ना हो' जैसी फिल्म दे चुके निर्देशक निखिल अडवाणी ने बेटी काया को गोद लिया। उस समय काया चार साल की थी।
विज्ञापन
7 of 10
शोभना
- फोटो : amar ujala
दक्षिण भारत की जानी-मानी हीरोइन शोभना ने बेटी अनंथनरायनी को गोद लिया। उन्होंने गुरूवायार मंदिर में अपनी बेटी की चावल खाने की परंपरा जोरदार तरीके से की थी।
8 of 10
संदीप सोपारकर
- फोटो : amar ujala
मशहूर डांस टीचर संदीप सोपारकर ने 2007 में अर्जुन नाम के बच्चे को गोद लिया। जिस समय उन्होंने ये फैसला लिया उनकी शादी नहीं हुई थी। बाद में उन्होंने जेसी रंधावा से शादी की।
9 of 10
सुभाष घई
- फोटो : file photo
शो-मैन के नाम से मशहूर सुभाष घई ने मेघना नाम की बच्ची को गोद लिया। उन्होंने मेघना को पढ़ने के लिए लंदन भेजा। मेघना की शादी राहुल पुरी से हुई है।