सुभाष घई ने हिंदी सिनेमा में कामयाबी का वो दौर देखा है, जब सितारे उनकी फिल्म में काम पाने के लिए उनके दफ्तरों के चक्कर लगाया करते थे। घई ने अपने करियर की सबसे बड़ी गलती की यश चोपड़ा की लीक पर चलने की। इस कोशिश की पहली कड़ी परदेस तो सुपर हिट रही, लेकिन पहले ताल और फिर यादें ने उनके तिलिस्म को चूर-चूर कर दिया। जानते हैं सुभाष घई निर्देशित 5 उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने उनसे शो मैन का तमगा छीन लिया।