फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Subhash Ghai: देशभक्ति के रंग में रंगे सुभाष घई, आजादी के जश्न पर रिलीज किया 'तिरंगा' सॉन्ग

Mon, 15 Aug 2022 11:14 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सुभाष घई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आजादी के जश्न के मौके पर आम इंसान से लेकर बॉलीवुड की हस्तियां भी देश भक्ति के रंग में डूबी नजर आ रही हैं। सभी अपनी-अपनी तरह से देश के प्रति सम्मान और प्रेम को व्यक्त कर रहे हैं। आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्मकार सुभाष घई ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नए गाने देश भक्ति गीत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ये गाना अपने म्यूजिकल स्कूल  'व्हिसलिंग वुड' के छात्रों के साथ रिलीज किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सुभाष घई - फोटो : instagram/subhashghai1
तिरंगा टाइटल से रिलीज किया देशभक्ति गाना
सुभाष घई ने अपने नए देशभक्ति सॉन्ग का टाइटल 'तिरंगा' रखा है। जानकारी के मुताबिक, इस गाने को उन्होंने खुद लिखा और कंपोज किया है। आज सुभाष घई ने अपने इंस्टाग्राम से गाने की पोस्ट साझा करते हुए लिखा- "म्यूजिक स्कूल ऑफ व्हिसलिंगवुड्स"। आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।" गाने में प्रधानमंत्री और क्रांतिकारियों की झलकियों से लेकर झंडा फहराते हुए नागरिकों, और स्वच्छता अभियान में योगदान करने वाले लोगों तक कई खूबसूरत दृश्यों को दर्शाया गया है। इसके साथ ही गाने की वीडियो में व्हिसलिंगवुड्स के छात्रों की झलक भी दिखाई गई है।
विज्ञापन

3 of 4
सुभाष घई - फोटो : instagram/subhashghai1
व्हसिलिंग वुड्स के एक हजार छात्रों संग सेलिब्रेट किया आजादी का महोत्सव
सुभाष घई ने इस गाने को स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को रिलीज किया है। उन्होंने इस गाने को अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज करते हुए कैप्शन में बताया कि व्हसिलिंग वुड्स इंटरनेशनल के एक हाजर छात्रों ने 75वें आजादी के अमृत महोत्सव को सेलिब्रेट किया।
विज्ञापन

4 of 4
सुभाष घई - फोटो : सोशल मीडिया
सुभाष घई के शानदार देश भक्ति गीत
बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में देने वाले सुभाष घई पहले ही देश भक्ति के गीत दे चुके हैं। जो आज भी लोग गुनगुनाते नजर आते हैं। इससे पहले वह फिल्म परदेस के लिए 'आई लव माई इंडिया' और 'कर्मा' के लिए 'ऐ मेरे वतन के लोगों' दे चुके हैं। यह सॉन्ग 15 अगस्त पर बजाए जाने वाले सबसे ज्यादा पसंदीद ट्रैक में से एक हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें