अभिनेता रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में रणदीप सावरकर के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में अभिनय के साथ-साथ वह निर्देशन की कमान भी संभाल रहे हैं। बता दें कि विनायक दामोदर सावरकर की 140वीं जयंति के मौके पर यानि 28 मई को इस फिल्म का टीजर जारी किया गया, जिसे फैंस से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली। लेकिन, दूसरी ओर टीजर में किए गए विभिन्न दावों पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस के परिवार ने आपत्ति दर्ज की है।