गणेश चतुर्थी शुरू हो गया है और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी अपने-अपने घर गणपति बप्पा को ले आए हैं। 'स्टाइल' फिल्म के बंटी यानि साहिल खान ने भी बड़े धूमधाम के साथ बप्पा का स्वागत किया लेकिन कुछ लोगों को ये रास नहीं आया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
साहिल खान
साहिल खान ने गणपति की पूजा करते हुए अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जिसके बाद लोग उन्हें उनका धर्म याद दिलाने लग गए।
विज्ञापन
3 of 6
साहिल ख्ाान
लोगों ने उनकी तस्वीर पर लिखा कि उन्हें मुस्लिम होने का कोई हक नहीं है। साहिल का गणपति की पूजा करना उनके कुछ फैंस को अच्छा नहीं लगा।
4 of 6
साहिल ख्ाान
कई लोगों ने उन्हें मैसेज कर के उनका धर्म भी पूछा। एक इंस्टा यूजर ने साहिल को लिखा, 'भाई हिंदू हो या मुस्लिन पहले ये बताओ, पूजा कर रहे हो मुर्ति की।' साहिल इस मैसेज पर इतने भड़क गए कि उन्होंने उस यूजर को एक लंबा-चौड़ा मैसेज लिख डाला।
विज्ञापन
5 of 6
साहिल खान
साहिल ने लिखा कि वो पहले एक भारतीय हैं और उसके बाद मुस्लिम। 'उस देश की इज्जत करना सीखें जो आपको प्यार दे रहा, नहीं तो किसी मुस्लिम देश में चले जाएं।' साहिल ने लिखा कि ऐसे लोग उन्हें बिलकुल न फॉलो करें।
This Post Is For Those Dumb Fucks Who Try To play with Me The religious Games....#GetWellSoon
A post shared by Sahil Khan (@sahilkhan) on Aug 25, 2017 at 4:48am PDT
इससे पहले साहिल अपनी तस्वीरों के कारण चर्चा में आए थे। साहिल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फ्रांस में याट पर चिल करते हुए तस्वीरें डाली थीं। साथ ही एक मैसेज भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'जलन एक बीमारी है, जल्द ठीक हो जाओ।'