फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं बॉलीवुड की बेस्ट ननद भाभी की जोड़ियां, जिनमें दिखता है बहनों जैसा प्यार

Thu, 30 Dec 2021 06:05 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
करीना कपूर खान और सोहा अली खान
भारत में जब किसी की शादी होती हैं तो सिर्फ दो लोग ही नहीं बल्कि दो परिवार एक दूसरे से जुड़ जाते हैं और नए रिश्ते बनाते हैं। इनमें से एक रिश्ता होता ननद भाभी का। जो बेहद ही खास होता है। शादी के बाद ननद ही भाभी की दोस्त होती है। अगर बात बॉलीवुड की करें तो स्टार्स भी अपने रिश्तों को बखूबी संजोकर रखते हैं। बॉलीवुड की कई ऐसी ननद भाभी की जोड़ियां हैं जिनके बीच बहनों जैसा प्यार दिखाई देता है। करीना कपूर और सोहा अली खान से लेकर कई अभिनेत्रियां अपने स्पेशल बॉन्ड को शेयर भी करती हैं। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ ननद भाभियों की जोड़ियों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
करीना कपूर, सोहा अली, सैफ अली, कुणाल खेमू - फोटो : Social Media
करीना कपूर और सोहा अली खान ये दोनों ननद भाभी की जोड़ी भी एक दूसरे के साथ अक्सर स्पेशल बॉन्ड साझा करती दिखाई देती है। करीना और सोहा अली खान के बीच दोस्ती का रिश्ता है। दोनों ही अक्सर एक दूसरे के साथ समय बिताती हैं और अपनी तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Malaika And Arpita
मलाइका और अर्पिता-
बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा भले ही अलग हो चुके हों लेकिन मलाइका और उनकी ननद के बीच बहुत अच्छी दोस्ती है। वे अक्सर ही एक दूसरे के साथ स्पॉट की जाती हैं। आज भी अर्पिता और मलाइका एक दूसरे से बहुत प्यार के साथ मिलती हैं।

4 of 6
nitu singh with family - फोटो : insta
नीतू सिंह और रीमा जैन-
बॉलीवुड में नीतू सिंह अपने जमाने की मशहूर अदाकारा रहीं हैं। अगर बात ननद भाभी के रिश्ते की करें तो नीतू और उनकी ननद रीमा जैन के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग है।
विज्ञापन

5 of 6
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, रीना कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
शिल्पा और रीना कुंद्रा-
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की है। शिल्पा शेट्टी का राज कुंद्रा के साथ ही उनके पूरे परिवार के साथ अच्छा रिलेशन है। कई मौकों पर शिल्पा की ननद रीना कुंद्रा उनकी तारीफ करती नजर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रानी मुखर्जी, ज्योति मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
रानी मुखर्जी, ज्योति मुखर्जी-
बॉलीवुड में रानी मुखर्जी एक ऐसी एक्ट्रेस रहीं हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से थोड़ा दूर ही रखती हैं। कम ही लोगों को पता है कि रानी की अपनी भाभी ज्योति मुखर्जी के बहुत करीब हैं। रानी मुखर्जी और उनकी के बीच दोस्ती का रिश्ता है। इस समय ज्योति मुखर्जी टीवी सीरियल तेरा मेरा साथ रहे में नजर आ रहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें